सौरमंडल किसे कहते हैं? – हमारी आकाशगंगा में स्थित हमारा सौरमण्डल अद्भुत ग्रहों और उपग्रहों का घर है। हमारा ग्रह पृथ्वी भी इसी सौरमण्डल का एक हिस्सा है। सूर्य हमारे समण्डल का केंद्र है और सभी ग्रह इसी के चारों तरफ अपनी अपनी गति से घूमते रहते हैं। तो आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए सौर मंडल किसे कहते हैं? सौर मंडल में कितने ग्रह हैं? और उन ग्रहों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के साथ साथ ग्रहों को क्रम से याद करने की एक बेहद खास ट्रिक भी लेकर आयें हैं। तो इस पोस्ट को अन्त तक ज़रूर पढ़िएगा।
सौरमंडल किसे कहते हैं? (What is the Solar System in Hindi) :
हमारी आकाशगंगा के बाहरी भाग में स्थित हमारे सौरमंडल के केंद्र में एक विशाल चमकता तारा है जिसे हम सूर्य कहते हैं। सूर्य के चारों तरफ चक्कर लगाने वाले आकाशीय तत्वों को हम ग्रह कहते हैं। इन्हीं ग्रहों और सूर्य को मिलाकर हमारा सौरमंडल बनता है। सूर्य के चारों तरफ चक्कर लगाने वाले 8 मुख्य ग्रह हैं जबकि छोटे आकार के ग्रह जिन्हें हम बौने ग्रह (Dwarf Planets) कहते हैं वे संख्या में पांच है।
इन्हीं सब को मिलाकर हमारा सौरमंडल बनता है। सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले सभी आठ ग्रहों को मिलाकर इनके कुल उपग्रहों की संख्या 172 मानी जाती है। इसके अलावा सौरमंडल में लाखों अरबों खगोलीय पिंड भी मौजूद है जिन्हें हम धूमकेतु, उल्का पिंड, क्षुद्र ग्रह, उल्काएं और उपग्रह कहते हैं।
सौरमंडल के ग्रहों के नाम क्या हैं? (Solar System Planate Name in Hindi) :
हमारे सौरमंडल में स्थित ग्रहों को का वर्गीकरण सूरज से उनकी दूरी के आधार पर करते हैं। इस प्रकार हम सारे आठ ग्रहों को सूरज के सबसे नजदीकी ग्रह से लेकर सबसे दूर ग्रह के रूप में विभाजित करते हैं। इन ग्रहों के नाम क्रमवार याद करना विद्यार्थियों के लिए कभी-कभी कठिन हो जाता है, इसलिए हम आपके लिए एक खास ट्रिक लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप इन ग्रहों के नाम आसानी से याद रख सकते हैं –
- My – Mercury ( बुध)
- Very – Venus ( शुक्र)
- Exited – Earth ( पृथ्वी)
- Mother – Mars ( मंगल)
- Just – Jupiter ( बृहस्पति
- Served – Saturn ( शनि)
- Us – Uranus ( अरुण)
- Noodles – Neptune ( वरुण)
हमें आशा है कि इस ट्रिक की मदद से आप सौर मंडल के सभी आठ ग्रहों के नाम एक बार में ही याद कर पाने में अवश्य ही सफल हो पाएंगे।
ये भी पढ़े –
सौरमंडल के ग्रह (Planets of Solar System in Hindi) :
हमारे सौर मंडल में वर्तमान में कुल आठ ग्रह हैं। पूर्व में हमारे सौर मंडल में नौ ग्रह थे। प्लूटो (Pluto) ग्रह सूर्य से अत्यधिक दूर और आकार में बाकी ग्रहों से छोटा है इसलिए 2006 के बाद से इसे एक बौने ग्रह(Dwarf Planet) के रूप में ही पहचाना जाता है।
सौर मंडल के केंद्र में स्थित है सूर्य। सभी ग्रह एक निश्चित पथ पर घूमते हुए सूर्य के चारों तरफ चक्कर लगाते हैं। सूर्य हमारी आकाशगंगा का एकमात्र ऊर्जा का स्रोत है। यहां ऊर्जा का अपार भंडार हाइड्रोजन और हीलियम गैसों के रूप में मौजूद है।
बुध गृह का विवरण (Mercury Explain in Hindi) :
सूर्य से सबसे नजदीक वाला ग्रह बुध है सूर्य के सबसे नजदीक होने के कारण यहां का तापमान बहुत ज्यादा गर्म रहता है। सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में बुध ग्रह को 88 दिन का वक़्त लगता है। बुध का कोई ज्ञात उपग्रह नहीं है गर्मी की वजह से इस ग्रह पर पानी का कोई अंश नहीं मिलता है।
ये भी पढ़े –
शुक्र गृह का विवरण (Venus Explain in Hindi) :
सूर्य से दूरी के हिसाब से वीनस यानी शुक्र दूसरा ग्रह है। आकार में पृथ्वी के लगभग समान होने की वजह से इसे पृथ्वी का जुड़वा ग्रह (Twin Planet)भी कहा जाता है। शुक्र ग्रह को भोर के तारे के रूप में अधिक जाना जाता है। चमक और रोशनी के मामले में यह ग्रह सूर्य और चंद्रमा के बाद तीसरे नंबर पर आता है। शुक्र ग्रह सूर्य का एक चक्कर लगाने में लगभग 225 दिन का समय लेता है।
पृथ्वी गृह का विवरण (Earth Explain in Hindi) :
सूर्य से दूरी के आधार पर पृथ्वी तीसरा ग्रह कहलाता है। पृथ्वी पर पानी तरल रूप में है। पृथ्वी सूर्य से नाअत्यधिक नजदीक पर स्थित है और ना ज्यादा दूर है इसलिए पृथ्वी की स्थिति सूर्य से दूरी के आधार पर एक आदर्श स्थिति कही जा सकती है। यही वजह है कि पृथ्वी एक ऐसा ग्रह है जहां पर जीवन संभव हो सका।
अंतरिक्ष से देखने पर यह नीला दिखाई देता है जिसका कारण है पृथ्वी पर पानी की मौजूदगी जिसकी वजह से इसे नीला ग्रह (Blue Planet) भी कहा जाता है। पृथ्वी पर जीवन की उपलब्धता के पीछे जो सबसे बड़ा कारण है वह है हमारा एटमॉस्फेयर यानी वायुमण्डल। पृथ्वी सूर्य का एक चक्कर लगाने में 365 दिन का समय लेती है। चंद्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है।
मंगल गृह का विवरण (Mars Explain in Hindi) :
सूर्य से दूरी के आधार पर मंगल ग्रह चौथे स्थान पर आता है। मंगल ग्रह लाल ग्रह (Red Planet)के नाम से भी जाना जाता है हमारे सौरमंडल का सबसे ऊंचा पर्वत इसी ग्रह पर पाया जाता है जिसकी लंबाई माउंट एवरेस्ट से 3 गुना ज्यादा है। यह एक ज्वालामुखी पर्वत है। मंगल ग्रह पर मौसमों का बदलाव पृथ्वी के मौसमों की तरह ही है। मंगल ग्रह पर पृथ्वी की तरह ही घाटियाँ और रेगिस्तान पाए जाते हैं जिस वजह से वैज्ञानिक मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं की तलाश में वर्षों से लगे हुए हैं।
बृहस्पति गृह का विवरण (Jupiter Explain in Hindi) :
सूर्य से दूरी के आधार पर बृहस्पति ग्रह पांचवे स्थान पर आता है। बृहस्पति ग्रह हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। इस ग्रह का नाम रोमन देवता जुपिटर के नाम पर रखा गया है। बृहस्पति ग्रह के 79 ज्ञात प्राकृतिक उपग्रह हैं। सौर मंडल के सभी ग्रहों के कुल द्रव्यमान की तुलना में यह ढाई गुना बड़ा है। बृहस्पति ग्रह को एक गैसीय ग्रह कहा जाता है। प्राचीन भारतीय ज्योतिष विज्ञान में बृहस्पति ग्रह को देवताओं के ग्रह की उपाधि मिली हुई है।
ये भी पढ़े –
शनि गृह का विवरण (Saturn Explain in Hindi) :
सूर्य से दूरी के आधार पर शनि ग्रह छठे स्थान पर आता है। शनि ग्रह बृहस्पति के बाद अपने सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। हमारे सौरमंडल में सबसे ज्यादा उपग्रह इसी ग्रह के पास है जिनकी कुल संख्या 81 है। शनि ग्रह के सबसे बड़े उपग्रह का नाम टाइटन है और यह हमारे सौरमंडल के सभी उपग्रहों में से सबसे बड़ा है। शनि की सतह पर पत्थर, मिट्टी, कंकड़ और पानी की मात्रा लगभग नहीं के बराबर पाई जाती है। इसीलिए शनि ग्रह को बृहस्पति ग्रह के समान ही एक गैसीय ग्रह कहा जाता है।
अरुण गृह का विवरण (Uranus Explain in Hindi) :
सूर्य से दूरी के आधार पर अरुण ग्रह को सातवें स्थान पर रखा गया है। मानव निर्मित दूरबीन कि मदद से खोजे जाने वाले ग्रहों में से सबसे पहला ग्रह यही था। इसे बिना दूरबीन के भी देखा जा सकता है। इसलिए पुराने समय में इससे काफी वक्त तक सिर्फ एक तारा ही समझा गया। अरुण ग्रह भी बृहस्पति और शनि की तरह ही एक ऐसी जगह है जहां पथरीली सतह बिल्कुल नहीं के बराबर है ।अरुण ग्रह के कुल उपग्रहों की संख्या 15 है।
वरुण ग्रह का विवरण (Neptune Explain in Hindi) :
वरुण ग्रह सूर्य से अपनी दूरी की वजह से आठवें स्थान पर आता है। आकार के आधार पर वरुण ग्रह सौरमंडल का चौथा सबसे बड़ा ग्रह है। वरुण ग्रह को सूरज का एक चक्कर पूरा करने में लगभग 165 वर्ष का समय लग जाता है। द्रव्यमान के आधार पर वरुण ग्रह पृथ्वी से 17 गुना विशाल है।