• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

NS MANTRA

Learn Something New

  • Home
  • Full Form
  • Hindi Grammar
  • Indian History
  • Rajasthan History
  • Spiritual
  • Technology

कोशिका किसे कहते हैं? (What is Koshika in Hindi)

कोशिका किसे कहते हैं? – कोशिक शब्द की उत्पति ग्रीक भाषा से हुई हैं। कोशिका सजीवों की क्रियात्मक और संरचनात्मक इकाई हैं। कोशिका कोशिका झिल्ली से घिरी होती हैं। कोशिका एक जीव द्रव्य युक्त होती हैं। उसे कोशिका कहते हैं। इसमें एक या एक से अधिक केन्द्र पाये जाते हैं। जीवन की सुक्ष्मतम इकाई को कोशिका कहते हैं। हमारे शरीर में लाखों करोड़ो की संख्या में इकट्ठा होकर शरीर का निर्माण करती हैं।

इस पोस्ट के माध्यम से हम कोशिका के बारे में अन्य जानकारी प्राप्त करेगे। जिसमें कोशिका किसे कहते हैं कोशिका क्या हैं कोशिका की खोज किसने की। अन्य कोशिका के बारे में जानकारी आपको इस पोस्ट के माध्यम से साझा करेगे।

कोशिका की खोज किसने की थी? (Who Discovered the Koshika in Hindi) :

कोशिका की खोज राॅबर्ट हुक ने की। और इस समय यह कोशिक मृत कोशिका थी। सन् 1665 ई में कार्क पेड़ की छाल से कोशिका की खोज की थी। कार्क के छाल सुक्ष्म कक्षों से बनी होती हैं इन कक्षों के सेल को कोशिका कहते हैं। सन् 1674 में जीवित कोशिका की खोज की गई। लेकिन जीवित कोशिका की खोज ल्यूवेन हाॅक ने की थी। कोशिका विज्ञान के पितामह राॅबर्ट हुक को कहा जाता हैं। कोशिका एक रचनात्मक इकाई हैं।

कोशिका किसे कहते हैं? (What is Koshika in Hindi) :

कोशिका जीवों से बनने वाली एक आधारभूत संरचना हैं। सन् 1938-39 में मैथियास श्लाइडन व थियोडोर श्वान नामक दो वैज्ञानिकों के द्वारा कोशिका सिद्धान्त प्रस्तुत किया। कोशिका सजीवों की सबसे छोटी इकाई हैं। कोशिका एक प्रमुख आनुवांशिक इकाई हैं। स्त्री के अण्डाशय में मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका पाई जाती हैं। कोशिका की सबसे छोटी प्रमस्तिष्क में पाई जाती हैं। मस्तिष्क की कोशिका का जीवनकाल सबसे बड़ा होता हैं। यह कोशिका आजीवन जीवित रहती हैं। कोशिका का विभाजन में तर्कु तंतुओं का निर्माण होता हैं।

कोशिका को किसमें मापा जाता हैं? (What is a Koshika in Measured in Hindi) :

कोशिका का माइक्रोन में मापा जाता हैं। 1 माइक्रोन में 1/1000 मिमी कोशिका होती हैं। लेकिन ल्यूवेन हाॅक ने जीवित कोशिका का अध्ययन किया हैं।

एककोशिकीय जीव किसे कहते हैं? (What is Ek Koshikiya Jeev in Hindi) :

एककोशिकीय जीव (Unicellular Organism) – जिन जीवों का शरीर एक कोशिका से बने होते है उसे एककोशिकीय जीव कहते हैं। एककोशिकीय जीव के उदाहरण – यीस्ट, अमीबा, बैक्टीरिया, पैरामीशियम आदि । एक कोशिकीय जीवों में सभी जैव क्रियाएं कोशिका के द्वारा होती हैं।

बहुकोशिकीय जीव किसे कहते हैं? (What is Called Bahu Koshikiya Jeev in Hindi) :

बहुकोशिकीय जीव ( Multicellular Organism) – बहुकोशिकीय उन जीवो को कहा जाता है जिन जीवो में एक से अधिक कोशिका से बने होते है। उसे बहुकोशिकीय जीव कहते हैं। बहुकोशिकीय जीवो में विभिन्न कार्यो के लिए विभिन्न प्रकार कोशिका समूह होते हैं। जिन्हे उतक कहते है

कोशिका के अंग कौन कौनसे हैं? (What are the Parts of Koshika in Hindi) :

कोशिका के अंग निम्नलिखित इस प्रकार हैं –

1- कोशिका झिल्ली (Plasma or Cell Membrane)

2- कोशिका भित्ति (Cell Wall)

3- जीव द्रव्य (Protoplasm)

ये भी पढ़े –

  • मानव पाचन तंत्र क्या है?
  • कोशिका झिल्ली किसे कहते हैं? और कोशिका झिल्ली की विशेषताएं क्या हैं?
  • पादप कोशिका किसे कहते है?

कोशिका झिल्ली क्या हैं? (What is Koshika Jhilli in Hindi) :

कोशिका झिल्ली – कोशिक झिल्ली प्रत्येक कोशिका की बाह्य परत होती हैं। कोशिका झिल्ली लिपिड व प्रोटीन की बनी होती हैं। यह कोशिका की आंतरिक संरचनाओं को आवरण प्रदान करती हैं। यह कोशिका के आंतरिक पदार्थो के आवगमन को नियन्त्रित करती हैं।

कोशिका भित्ति क्या हैं? (What is Koshika Bhitti in Hindi) :

कोशिका भित्ति – कोशिका भित्ति कोशिका झिल्ली के बाहर सेलुलोज से बनी होती हैं। यह कोशिका निर्जीव व निष्क्रिय होती हैं। जो कोशिका को दृढ़ता प्रदान करती हैं। कोशिका भित्ति केवल पादप कोशिका में पाई जाती हैं।

जीव द्रव्य क्या हैं? (What is Jeev Dravy in Hindi) :

जीव द्रव्य (Protoplasm) – जीव द्रव्य कोशिका में जैली सदृश्य गाढ़ा सजीव पदार्थ होता हैं। जो जीवन का भौतिक आधार हैं। जीव द्रव्य कोशिका का निर्माण में फाॅस्फोरस प्रयुक्त होता हैं। जीव द्रव्य में लगभग 65 प्रतिशत और 95 प्रतिशत तक जल होता हैं।

जीव द्रव्य को कितने भागों में बांटा गया हैं? (How many Parts of the Jeev Dravy in Hindi) :

जीव द्रव्य को दो भागों में बांटा गया हैं।

1- कोशिका द्रव्य (Cytoplasm)

2- केन्द्रक (Nucleus)

कोशिका द्रव्य में कौन कौनसी संरचनाएं पाई जाती हैं? (What Structures are found in the Koshika Dravy in Hindi) :

कोशिका द्रव्य में निम्न संरचनाएं पाई जाती हैं जो निम्नलिखित इस प्रकार हैं –

1- रिक्तिका (Vacuole)

2- गाॅल्जीकाय (Golgi Body)

3- तारककाय (Centrosome)

4- माइटोकाॅण्ड्रिया (Mitochondria)

5- लाइसोसोम या पाचन थैलियाॅं (Digestive Bags)

6- राइबोसोम (Ribosome)

7- लवक (Plastids)

केन्द्रक के कितने घटक है? (How many Components does the Nucleus in Hindi) :

केन्द्रक को दो भागों में बांटा गया हैं।

1- क्रोमोटिन जालिका (Chromotin Material)

2- केन्द्रिका (Nucleolus)

कोशिका कितने प्रकार की होती हैं? (What are the Types of Koshika in Hindi) :

कोशिका दो प्रकार की होती हैं –

1- पूर्व केन्द्रकीय कोशिका (Prokaryotic Cell)

2- सुकेन्द्रकीय कोशिका (Eukaryotic Cell)

Filed Under: Science Tagged With: Science

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Latest Posts

भूकंप किसे कहते है? (What is an Earthquake in Hindi?)

हिंदी दिवस पर निबंध (Hindi Diwas Essay in Hindi)

परोपकार पर निबंध (Essay on Paropkar in Hindi)

मेरी प्रिय पुस्तक पर निबंध (Meri Priya Pustak Essay in Hindi)

वृक्षारोपण पर निबंध (Vriksharopan Essay in Hindi)

दिवाली पर निबंध (Diwali Essay in Hindi)

Essay On Peacock In Hindi – मोर पर निबंध

ताजमहल पर निबंध (Tajmahl Essay in Hindi)

होली पर निबंध (Holi Essay in Hindi)

ऑनलाइन शिक्षा का महत्व पर निबंध (Online Shiksha ka Mahatva in Hindi)

ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध (Global Warming Essay in Hindi)

राजस्थान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? (When and Why is Rajasthan Diwas Celebrated in Hindi)?

मेरे प्रिय नेता नरेंद्र मोदी पर निबंध (Essay on Narendra Modi in Hindi)

डायरी लेखन क्या है? डायरी कैसे लिखे? (Diary Lekhan in Hindi)

अनुच्छेद लेखन क्या है? अनुच्छेद लेखन कैसे लिखे? (Anuched Lekhan in Hindi)

Categories

  • Culture
  • Forts
  • Full Form
  • Geography
  • Hindi Grammar
  • Indian History
  • Polity
  • Rajasthan History
  • Rajasthan State
  • Review
  • Science
  • Spiritual
  • Technology
  • TUTORIAL
  • Uncategorized
  • Vadya Yantra

Footer

Pages

ABOUT US

CONTACT US

PRIVICY POLICIY

DISCLAIMER 

TERM & CONDITIONS

Copyright © 2022 · Magazine Pro on Genesis Framework · WordPress · Log in