• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

NS MANTRA

Learn Something New

  • Home
  • Full Form
  • Hindi Grammar
  • Indian History
  • Rajasthan History
  • Spiritual
  • Technology

वृक्षारोपण पर निबंध (Vriksharopan Essay in Hindi)

वृक्षारोपण पर निबंध – आज के समय में इंसानों के द्वारा पर्यावरण को पहुंचाए जाने वाले नुकसान का कोई अंत दिखाई नहीं देता है। ऐसे समय में जब पृथ्वी पर इंसानों के रहने लायक तत्वों की निरंतर हो रही इस कमी से धरती पर रहने वाले हर मनुष्य को अवगत करवाना जरूरी है। विद्यालयों में भी विद्यार्थियों को पर्यावरण और इसके महत्व को समझाने के लिए इस संबंधित कई सारे निबंध और लेख लिखवाये जाते हैं।

विद्यार्थीयों में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के लिए ही आज की पोस्ट में हम वृक्षारोपण पर एक बहुत ही सुंदर और सरल निबंध लेकर आए हैं। विद्यार्थी अपनी कक्षा के अनुसार यहां दिए गए निबंधों में से कोई एक निबंध चुनकर अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं तो आप भी अगर वृक्षारोपण पर निबंध लिखना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

वृक्षारोपण पर निबंध 10 lines (Vriksharopan Essay in Hindi 10 Lines) :

  • पेड़ इस धरती को हराभरा रखने में मदद करते हैं।
  • पेड़ पौधों की वजह से हमारे आस पास का वातावरण शुद्ध बना रहता है।
  • पेड़ लगाने से पक्षी भी सुरक्षित रहते हैं।
  • पेड़ लगाने से मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है।
  • सरकार को पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए कड़े नियमों को बनाने की ज़रूरत है।
  • कम हो रहे जंगलों की वजह से वनों में रहने वाले पशुओं की संख्या में भारी कमी हो रही है।
  • लोगों को वृक्षारोपण का महत्व समझाने के लिए सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं को मिलजुल कर जागरूकता अभियान चलाने की ज़रूरत है।
  • अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करने पर ही हम धरती पर बढ़ रहे प्रदूषण को कम कर सकते हैं।
  • मनरेगा योजना के अंतर्गत भी पौधे लगाने का काम त्वरित गति से किया जा सकता है।
  • पेड़ पौधे लगाकर और उनकी देखभाल करने पर ही मनुष्य जाति इस पृथ्वी पर अधिक समय तक रह सकती है।

वृक्षारोपण पर निबंध 100 शब्द (Vriksharopan Essay in Hindi 100 Words) :

धरती माता का अमूल्य उपहार है पेड़। बचपन में हम सभी ने कभी ना कभी पेड़ों पर झूलों का आनंद जरूर लिया होगा पेड़ों पर फसलों में रह रहे पक्षियों के चर्चे हर सुनके सुबह-सुबह सभी का मन आनंदित हो जाता है। लेकिन जिस तरीके से मानव जाति ने अपनी प्रगति और विकास के नाम पर जंगलों और पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाया है उसका नुकसान मानव जाति को बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है।

क्योंकि मनुष्य के रहने के लिए एकमात्र पुत्र पृथ्वी ही ऐसा ग्रह है। जहां पर जीने के लिए जरूरी सभी तत्व मौजूद हैं इसलिए मनुष्य को चाहिए कि पर्यावरण को बचाने और इस धरती को भावी पीढ़ियों के रहने लायक बनाए रखने के लिए पेड़ पौधे उगाना बहुत ही जरूरी है।

हमें चाहिए कि हम अपने आसपास पेड़ पौधे उगाए या आसपास लगाए हुए पेड़ पौधा की देखभाल करके उनके बड़े होने में अपना योगदान दें पेड़ पौधे निस्वार्थ भाव से मनुष्यों को अपना हर पदार्थ इस्तमाल करने के लिए देते हैं इसलिए हमारा भी दायित्व है कि हम पेड़ पौधे लगा कर अपनी धरती माता को बचाएं।

ये भी पढ़े –

  • मेरी प्रिय पुस्तक पर निबंध
  • ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध
  • होली पर निबंध

वृक्षारोपण पर निबंध 250 शब्द (Vriksharopan Essay in Hindi 250 Words) :

जिन फल सब्जियों को खाकर मनुष्य एक स्वस्थ जीवन जीता है उन फलों और फूलों को देने वाले पौधों की रक्षा करना हमारा एक प्रमुख कर्तव्य है। हमने हमारी धरती माता को जितना नुकसान पहुंचाया है और जितने भी प्रकार के प्रदूषण हमने फैला दिए हैं उन सबको अब रोकने की आवश्यकता है।

प्रतिवर्ष तेज़ी से फैल रहे इन प्रदूषणों की वजह से मनुष्य का जीवन स्तर गिरता जा रहा है और इस सब का एक ही उपाय है वृक्षारोपण। पेड़ पौधे न सिर्फ हमें अपना प्रत्येक तत्व इस्तेमाल करने देते हैं बल्कि हमारे आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने का काम भी करते हैं। पेड़ हमें हमारे जीवन के लिए सबसे ज़रूरी ऑक्सीजन गैस भी देते हैं। पेड़ पौधे निस्वार्थ भाव से मनुष्यों को अपना सर्वस्व दे देते हैं।

बढ़ती हुई जनसंख्या और विकास के नाम पर जंगलों की बिना सोचे समझे और अंधाधुंध हो रही कटाई को त्वरित रूप से रोकने की आवश्यकता है। वृक्षारोपण के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार को बहुत ही कठोर नियम बनाने की जरूरत है जिससे पेड़ों की कटाई रुक सके और पृथ्वी को हो रहे नुकसान को कम किया जा सके जिसमें मिट्टी का अपरदन, मिट्टी की उर्वरकता में कमी आना, बंजर ज़मीन का बढ़ता प्रतिशत आदि प्रमुख हैं।

यह हमारा कर्तव्य है कि हम इस धरती को हरा-भरा और जीने योग्य बनाए रखने के लिए आज प्रयास शुरू करें और एक ज़िम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण कर धरती को फिर से हरा भरा बनाने में अपना सहयोग करें।

वृक्षारोपण पर निबंध 500 शब्द (Vriksharopan Essay in Hindi 500 Words) :

वृक्षारोपण पर निबंध की प्रस्तावना (Vriksharopan Essay in Hindi) :

भारत के संविधान के अनुसार भारत के कुल क्षेत्रफल के तेतीस प्रतिशत भाग पर वन और वृक्षों का होना ज़रूरी बताया है। लेकिन वास्तविकता तो कुछ और ही कहानी बयां करती है। इस धरती पर रहने वाले हम मनुष्यों ने इसे इतना प्रदूषित किया है कि हम अपने रहने के लिए दूसरों ग्रहों पर जीवन की तलाश कर रहे हैं। हम अपनी धरती माता को ही अपने रहने के लिए बनाए रख सकते हैं और यह सब सम्भव हो सकता है वृक्षारोपण से।

वृक्षारोपण का महत्व (Importance of Vriksharopan in Hindi) :

वृक्षारोपण के अनेकों फायदे हैं। पेड़ न सिर्फ हमारे आसपास की हवा को शुद्ध रखने का काम करते हैं बल्कि पेड़ मिट्टी के ह्रास को रोकने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ हमें फूल, फल, लकड़ी, छाया और पक्षियों को आसरा देने का काम भी करते हैं। गर्मियों की तपती दोपहर में पेड़ की छाया स्वर्ग के समान लगती है। इतना ही नहीं, पेड़ों का हर भाग हमारे किसी न किसी काम आता है।

ओज़ोन परत को हो रहे नुकसान को कम करने में भी पेड़ सहायता करते हैं। हर साल तेज़ी से बढ़ रहे धरती के तापमान को संतुलित करने में भी पेड़ ही हमारी सहायता करने वाले हैं। इसलिए हमें इस दिशा में बहुत काम करने की ज़रूरत है। इतना कर के ही हम अपनी धरती को रहने लायक बना सकते हैं।

वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उपाय (Measures to promote Vriksharopan in Hindi) :

  • सरकार को पेड़ लगाओ अभियान पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करना चाहिए।
  • पेड़ो को बचाने और इनकी देखभाल करने के लिए लोगों को पहल करनी चाहिए।
  • खेतों की मिट्टी में कीटनाशक और उर्वरकता बढ़ाने वाले रसायनों का कम से कम इस्तमाल करने के लिए किसानों को प्रोत्साहन देना चाहिए।
  • जैविक खेती के फायदों से किसान को अवगत कराया जाना चाहिए।
  • लोगों को प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए और हो सके तो प्लास्टिक के इस्तमाल पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाना चाहिए।
  • जंगलों की अंधाधुंध कटाई को रोकने के लिए सरकार को त्वरित गति से कड़े नियम बनाने की ज़रूरत है।
  • लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए सरकार की तरफ से इनाम दिया जाना चाहिए।
  • सार्वजनिक तौर पर और सामुदायिक स्तरों पर भी लोगों को अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षपरोपण करने की आवश्यकता है।

वृक्षारोपण पर निबंध का उपसंहार (Vriksharopan Essay in Hindi) :

इस प्रकार हम कह सकते हैं कि अगर हम अपनी धरती को रहने लायक बनाये रखना चाहते हैं तो पर्यावरण को हम जो नुकसान पहुंचाए जा रहे हैं उन सब को तत्काल प्रभाव से कम करने की आवश्यकता है। जो वस्तुएं हमें पृथ्वी के तोहफों के रूप में मिली हैं उनको हमें संरक्षित करने की नितांत आवश्यकता है तभी हम अपनी भावी पीढ़ियों को एक रहने लायक पृथ्वी दे पाएंगे।

मनुष्यों द्वारा पृथ्वी और प्राकृतिक संसाधनों को सोच समझ कर इस्तमाल करने की ज़रूरत ही हमारी भावी पीढ़ियों को एक बेहतर पर्यावरण देने की दिशा में एक सही कदम मन जाएगा। हमें संकल्प लेना होगा कि अब से हम हमारी पृथ्वी को हरा भरा बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हमें एकजुट होकर काम करने की ज़रूरत है तभी हम अपने द्वारा किये गए नुकसानों की भरपाई कर सकेंगे।

Filed Under: Hindi Grammar Tagged With: Hindi Nibandh

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Latest Posts

भूकंप किसे कहते है? (What is an Earthquake in Hindi?)

हिंदी दिवस पर निबंध (Hindi Diwas Essay in Hindi)

परोपकार पर निबंध (Essay on Paropkar in Hindi)

मेरी प्रिय पुस्तक पर निबंध (Meri Priya Pustak Essay in Hindi)

वृक्षारोपण पर निबंध (Vriksharopan Essay in Hindi)

दिवाली पर निबंध (Diwali Essay in Hindi)

Essay On Peacock In Hindi – मोर पर निबंध

ताजमहल पर निबंध (Tajmahl Essay in Hindi)

होली पर निबंध (Holi Essay in Hindi)

ऑनलाइन शिक्षा का महत्व पर निबंध (Online Shiksha ka Mahatva in Hindi)

ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध (Global Warming Essay in Hindi)

राजस्थान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? (When and Why is Rajasthan Diwas Celebrated in Hindi)?

मेरे प्रिय नेता नरेंद्र मोदी पर निबंध (Essay on Narendra Modi in Hindi)

डायरी लेखन क्या है? डायरी कैसे लिखे? (Diary Lekhan in Hindi)

अनुच्छेद लेखन क्या है? अनुच्छेद लेखन कैसे लिखे? (Anuched Lekhan in Hindi)

Categories

  • Culture
  • Forts
  • Full Form
  • Geography
  • Hindi Grammar
  • Indian History
  • Polity
  • Rajasthan History
  • Rajasthan State
  • Review
  • Science
  • Spiritual
  • Technology
  • TUTORIAL
  • Uncategorized
  • Vadya Yantra

Footer

Pages

ABOUT US

CONTACT US

PRIVICY POLICIY

DISCLAIMER 

TERM & CONDITIONS

Copyright © 2022 · Magazine Pro on Genesis Framework · WordPress · Log in