• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

NS MANTRA

Learn Something New

  • Home
  • Full Form
  • Hindi Grammar
  • Indian History
  • Rajasthan History
  • Spiritual
  • Technology

ताजमहल पर निबंध (Tajmahl Essay in Hindi)

ताजमहल पर निबंध – भारत अपने स्थापत्य कला और ऐतिहासिक शैलियों की वजह से जाना जाता है। यहां पर पाषाण युग से लगाकर ब्रिटिश काल तक के कई सारे विश्व प्रसिद्ध मारक को और इमारतों को बनाया गया था। भारत में सबसे कला को बढ़ावा देने के लिए मुगल सल्तनत के बादशाहो का विशेष योगदान रहा है।

इन्होंने भारत में एक मिश्रित शैली को जन्म दिया, जिसे भारतीय अरबी शैली या भारतीय ईरानी शैली कहा जाता है इसी शैली में बना हुआ हमारा ताजमहल दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। विद्यालयों में परीक्षा के समय अक्सर ताजमहल पर निबंध लिखने के लिए कहा जाता है, तो अगर आप भी ताजमहल पर निबंध लिखने की सोच रहे हैं तो आप हमारी इस पोस्ट को पूरा

इस निबंध में आपको ताजमहल किसने बनवाया? ताजमहल की विशेषता ताजमहल का स्थापत्य जैसी कई चीजों पर विस्तार से जानकारी मिलेगी इसलिए इस पोस्ट “ताजमहल पर निबंध” को अंत तक जरूर पढ़ें।

ताजमहल पर निबंध की प्रस्तावना (Tajmahl Essay in Hindi) :

इस दुनिया में हजारों ऐतिहासिक स्मारक बने हुए हैं। उनकी सुंदरता और स्थापत्य कला दुनियाभर में प्रसिद्ध है। लेकिन सभी स्मारको में से सिर्फ सात स्मारकों को ही दुनिया के सात अजूबों का दर्जा दिया जाता है।

इन अजूबों में से सातवां है हमारे भारत का ताजमहल, निश्चित ही ताजमहल की सुंदरता और इसके स्थापत्य कला पूरी दुनिया के पर्यटकों का मन मोह लेती है। इसकी भव्यता देखकर ऐसा लगता है। जैसे यह इंसानी हाथों का काम हो ही नहीं सकता। ताजमहल की खूबसूरती इस दुनिया में बेमिसाल है।

ताजमहल का निर्माण किसने करवाया? (Who Built the Taj Mahal in Hindi?) :

ताजमहल का निर्माण भारत में मुगल शासक जहांगीर के बेटे शाहजहां ने करवाया था। ताजमहल के बनाने के पीछे कई सारी किवदन्तियां प्रचलित है। लेकिन इतिहास में उनके प्रमाण नहीं मिलते हैं, ऐसा कहा जाता है कि शाहजहां अपनी बेगम जिसका नाम मुमताज महल था, को इस दुनिया में सबसे अधिक प्रेम करते थे।

मुमताज की असामयिक मृत्यु की वजह से शाहजहां अत्यंत दुख और शोक में डूबे रहते थे। अपने दुख को कम करने के लिए उन्होंने मुमताज महल की याद में एक ऐसी इमारत बनवाने का सोचा। जो ना सिर्फ उन्हें बल्कि उसे देखने वाले लोगों को सदियों सदियों तक याद रहे। शाहजहां ने बेगम मुमताज महल का मकबरा बनवाने के लिए उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी के दाई तरफ का इलाका स्वच्छ करवा कर वहां पर ताजमहल का निर्माण शुरू करवाया।

ये भी पढ़े –

  • शिक्षा पर निबन्ध
  • ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध
  • होली पर निबंध

ऐसा कहा जाता है कि ताजमहल को 20000 से भी अधिक कारीगरों ने दिन-रात की मेहनत से 20 साल में बना कर पूरा किया। ताजमहल को इसकी दीवारों पर की गई सुंदर कारीगरी की वजह से दुनिया में खास पहचान मिली हुई है। ताजमहल की स्थापत्य कला तत्कालीन मुगल शैली और उत्तर भारतीय शैली का एक अद्भुत नमूना है। ताजमहल के अंदरूनी दीवारों पर नूरजहां बेगम कि रूह को शांति देने के लिए कुरान की कुछ कलमें लिखी गई है।

ताजमहल को ना सिर्फ भारत के बल्कि विदेशों से भी पर्यटक देखने आते हैं। ताजमहल के सामने बैठ कर फोटो खिंचवाना सबका मकसद होता है। ताजमहल की सैर कई सारे विदेशी राजनीतिक हस्तियां भी कर चुकी है।

भारत में ताजमहल को लेकर एक भ्रम फैला हुआ है कि क्योंकि ताजमहल एक कब्र है इसीलिए इसे तोहफे में देना या अपने घरों में रखना अशुभ माना जाता है। भारत के कई इलाकों में ताजमहल को उपहार के रूप में देने पर इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता है।

ताजमहल क्यों प्रसिद्ध है? (Why is Taj Mahal Famous in Hindi?) :

ताजमहल अपनी सुंदरता स्थापत्य कला और बनावट की वजह से दुनिया भर में जाना जाता है। ताजमहल को सफेद संगमरमर से बनाया गया है। मुमताज महल के कब्र के चारों तरफ यानी ताजमहल की मुख्य संरचना के चारों तरफ पानी की छोटी सी नहर बनाई गई है। जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देती है। ताजमहल की दूसरी तरफ बहती हुई यमुना नदी अनायास ही एक चित्रकार के सबसे अनोखे और अद्भुत चित्र जैसा लगता है।

ताजमहल की स्थापत्य कला तत्कालीन मुगल शैली के साथ-साथ ईरानी, तुर्की और भारतीय स्थापत्य कला का मिश्रित रूप है। इसे बनाने में लगे सामान को दुनिया भर से मंगवाया गया था। आगरा में ताजमहल भारत भर के पर्यटकों का एक खास आकर्षण केंद्र है। यहां पर हर साल हजारों की तादाद में लोग ताजमहल देखने आते हैं।

ताजमहल की बनावट (Taj Mahal texture in Hindi) :

ताजमहल एक बहुत ही विशाल चौकौर चबूतरे पर बनाया गया है। इसे बनाने के लिए जिस संगमरमर के इस्तमाल किया गया है। उसे राजस्थान राज्य के जोधपुर से मंगवाया गया था। मुख्य मेहराब के चारों किनारों पर चार मीनारें बनवाई गई हैं। ताजमहल का मुख्य आकर्षण इसका उल्टे कमल की तरह दिखने वाला विशाल गुम्बद है। इसके चारों तरफ सुंदर घास बिछाई गई है। और सामने ही एक सुंदर जलाशय का भी निर्माण किया गया है।

ताजमहल आगरा के किले के बिल्कुल सामने बनवाया गया है। इसकी भव्यता में चार चांद लगाते हैं। संगमरमर के पत्थरों पर की गई सुंदर और अति आकर्षक नक्काशी। ताजमहल में कई जगहों पर कुरान की पवित्र आयतों को भी लिखवाया गया है। इसके अंदर मुख्य महराब एक अष्टकोणीय फर्श पर बनाया गया है। देश विदेश के कई पर्यटक हर साल यहां लाखों की संख्या में इसकी सुंदरता देखने आते हैं।

ताजमहल पर निबंध का उपसंहार (Tajmahl Essay in Hindi) :

इस प्रकार हम कह सकते हैं कि ताजमहल निश्चित ही भारत की सबसे सुंदर ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है। ताजमहल की सुंदरता भारत में हो रहे पर्यावरण प्रदूषण की वजह से हर साल कम हो रही है। ताजमहल के संगमरमर का सफेद रंग धीरे-धीरे पीला पड़ रहा है। यह एक बहुत ही गहरी चिंता का विषय है।

अम्ल वर्षा और ग्रीन हाउस गैसों के प्रभाव की वजह से पर्यावरण को हो रहे नुकसान का सीधा असर ताजमहल पर देखा जा सकता है। भारत में कई वैज्ञानिक इस पर रिपोर्ट भी प्रस्तुत कर चुके हैं। यह हमारा और हमारे भारत की सरकार का कर्तव्य है कि हम हमारे ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखें और इनका संरक्षण करते रहें। ताजमहल जैसी एक उत्कृष्ट और ऐतिहासिक महत्व की धरोहरों को संरक्षित करना देश के नागरिकों और सरकारों के मुझी कर्तव्यों में से एक होना चाहिए।

Filed Under: Hindi Grammar Tagged With: Hindi Nibandh

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Latest Posts

सपने में अजगर देखना (See Python in Dream in Hindi)

सपने में नींबू देखना (Dreaming of Lemons in Hindi)

सपने में चप्पल देखना (Seeing Slippers in a Dream in Hindi)

सपने में ट्रैन में सफर करना (Traveling in a Dream in a Train in Hindi) :

सपने में नारियल देखना (Seeing Coconut in Dream in Hindi)

सपने में हनुमान जी को देखना (Seeing Hanuman Ji in Dream in Hindi)

सपने में गोबर देखना (Seeing Dung in the Dream in Hindi)

सपने में सफेद सांप देखना (Seeing White Snake in Dream in Hindi)

सपने में लड़की देखना (Seeing Dream Girl in Hindi)

सपने में घोड़ा देखना (Seeing Horse in Dream in Hindi)

सपने में गाय देखना (Dreaming of Cow in Hindi)

सपने में चावल देखना (See Rice in Dream in Hindi)

सपने में बच्चा देखना (Seeing Baby in Dream in Hindi)

सपने में ट्रेन देखना (Dreaming of Train in Hindi)

सपने में खाना खाना (Eating Food in a Dream in Hindi)

Categories

  • Culture
  • Forts
  • Full Form
  • Geography
  • Hindi Grammar
  • Indian History
  • Polity
  • Rajasthan History
  • Rajasthan State
  • Review
  • Science
  • Spiritual
  • Technology
  • TUTORIAL
  • Vadya Yantra

Footer

Pages

ABOUT US

CONTACT US

PRIVICY POLICIY

DISCLAIMER 

TERM & CONDITIONS

Copyright © 2023 · Magazine Pro on Genesis Framework · WordPress · Log in