• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

NS MANTRA

Learn Something New

  • Home
  • Full Form
  • Hindi Grammar
  • Indian History
  • Rajasthan History
  • Spiritual
  • Technology

SGPT Full Form in Hindi | SGPT का फुल फॉर्म क्या है?

आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको SGPT Full Form in Hindi | SGPT का फुल फॉर्म क्या है? के बारे में जानकारी देंगे।

SGPT क्या है? | What is SGPT in Hindi

जब लोगों को लिवर से जुड़ी बीमारियाँ होती हैं तब डॉक्टर अक्सर इन लिवर की बीमारीयों के लिए कुछ खास तरह के टेस्ट्स या परीक्षण करते हैं जिन्हें हम SGPT की कैटेगरी में रख सकते हैं। इन टेस्ट्स को करके यह पता लगाया जाता है कि पेशेंट का लीवर ठीक से काम कर रहा है या नहीं, लिवर में क्या गड़बड़ी है, इसको कैसे ठीक किया जा सकता है और कई बार लिवर से जुड़े इन मामलों का पता लगाने के लिए एक ब्लड टेस्ट भी किया जाता है।

SGPT एक एन्ज़ाइम है जो हमारे लीवर से स्रावित होता है। इसके घटने या बढ़ने की वजह से लीवर संबंधित बीमारियां हो जाती हैं तो इन्हीं चीजों का परीक्षण करने के लिए हमें SGPT टेस्ट्स करवाने की सलाह दी जाती है।

एन्ज़ाइम क्या है? | What is Enzime in Hindi

SGPT के बारे में और जानकारी हासिल करने से पहले हम यह जान लेते हैं कि एन्ज़ाइम क्या होता है?
एंज़ाइम एक तरह का प्रोटीन होता है जो हमारे शरीर में आमतौर पर खाना पचाने वाली मांसपेशियों को बनाने और उन्हें मज़बूत करने, हमारे शरीर से हानिकारक चीजों को बाहर निकालने और शरीर के अंदर हो रही जितनी भी तरह रासायनिक प्रक्रियाऐं हैं, उन्हें तेज़ करने के लिए हमारे शरीर के अंदर ही इनका निर्माण किया जाता है। हम एंजाइम बनाते नहीं है, यह हमारे शरीर में अंदरूनी अंगों द्वारा बनाए गए नेचुरल प्रोटीन्स होते हैं।

हमारे शरीर में कई तरीके के एन्ज़ाइम होते हैं जो अलग-अलग कामों को अंजाम देते हैं लेकिन जो सबसे ज़रूरी और महत्वपूर्ण एंजाइम्स होते हैं वह हमारे पेट में और पेट के आसपास आंतों में हमारे शरीर के द्वारा बनाए जाते हैं। तो इसी तरह से SGPT भी एक तरह का प्रोटीन – एन्ज़ाइम है। अब आपको समझ में आ गया होगा कि एंजाइम क्या होते हैं तो चलिए आगे बढ़ते हैं।

SGPT Full Form in Hindi | SGPT का फुल फॉर्म क्या है?

SGPT Full Form in Hindi | SGPT का फुल फॉर्म Serum Glutamic Pyruvic Transaminas होता है जिसे हिंदी में सीरम ग्लूटामिक पाइरुविक ट्रांसएमिनास भी कहा जाता है। तो अब तक आपने यह जान लिया है कि एंज़ाइम क्या होता है इनका निर्माण शरीर के किन किन भागों में होता है।
जब बात आती है लीवर की, जो कि हमारे शरीर के अंदरूनी अंगों में से सबसे ज़रूरी अंग है क्योंकि यह कई तरह के ज़रूरी काम काम करता है
जैसे –

  • लिवर खाना पचाने का काम करता है
  • यह शरीर के लिए ज़रूरी कई तरह के प्रोटीन बनाता है
  • एक्स्ट्रा फैट को कम करने में हमारी मदद करता है
  • खाने से शरीर में गए सभी ज़रूरी पोषक तत्वों को पचाने का काम करता है
  • शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है
  • शरीर को संक्रमण मुक्त रखने का काम करता है ।

जब यही लिवर खराब हो जाता है या इस में किसी भी तरह की बीमारी हो जाती है तो यह सीधा सीधा हमारे शरीर को काफी हद तक नुकसान पहुंचाता है। इसी लीवर की बीमारियों की जांच करने के लिए SGPT टेस्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है।

SGOT क्या है? | What is SGOT In Hindi

SGOT लीवर के साथ-साथ हमारे दिल की कोशिकाओं और मांसपेशियों में पाया जाने वाला इसी तरह का मिलता जुलता एक प्रोटीन एंज़ाइम है। यह एन्ज़ाइम भी SGPT की तरह ही कोशिकाओं के घायल या कमज़ोर होने पर इन कोशिकाओं की परतों से रिस कर हमारे खून में मिल जाता है।

SGPT की जांच कैसे होती है? | How to Examine SGPT In Hindi

SGPT के और भी कई नाम है जैसे लिवर फंक्शन टेस्ट या Liver Function Tests। जिसे LDMS टेस्ट भी कहा जाता है। हमने यह जान लिया है कि SGPT एक एंज़ाइम है जिसे हमारा लिवर बनाता है तो इसका सीधा सा और सरल मतलब यह है कि लिवर में SGPT की मात्रा बहुत ज़्यादा बढ़ जाती है तो यह इंगित करता है कि हमारा लीवर खराब है और इसे इलाज की आवश्यकता है।

SGPT हमारे लिवर की रक्त कोशिकाओं या ब्लड सेल्स में पाया जाने वाला एक प्रोटीन एंज़ाइम है लेकिन जब लीवर पर ज़रूरत से ज़्यादा ज़ोर पड़ता है यह अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहा है तो इन सब चीजों की वजह से यह SGPT लीवर की इन कोशिकाओं से निकलकर हमारे खून में मिल जाता है। SGPT सिर्फ लीवर की बीमारियों की जांच करने और इसकी बढ़ी हुई मात्रा को जांच करने के काम ही नहीं आता है बल्कि इसके अलावा कई सारी बीमारियों की जांच करने में भी SGPT काम में आता है।

ALT Full Form in Hindi | ALT का फुल फॉर्म क्या है?

ALT, SGPT का ही नया नाम है। ALT का फुल फॉर्म Alanine Aminotransferase है जिसे हिंदी में एलानिन एमिनोट्रांस्फरेज़ कहा जाता है। यह एक तरह का ब्लड टेस्ट होता है जिसमें आपके शरीर की बांह से सिरिंज की मदद से खून की एक छोटी सी मात्रा निकाली जाती है और फिर इसे एक ट्यूब में स्टोर कर के लैब में परीक्षण करने के लिए भेज दिया जाता है।

ALT कुछ इस तरह के ब्लड टेस्ट की तरह है जो हम अक्सर हॉस्पिटल जाकर करवाते हैं और इसे LFT भी कहा जाता है। हमने SGPT का फुल फॉर्म (SGPT Full Form in Hindi) और ALT Full Form in Hindi | ALT का फुल फॉर्म क्या है के बारे में जान लिया है अब LFT के फुल फॉर्म के बारे जानते है।

LFT Full Form in Hindi | LFT का फुल फॉर्म क्या है?

LFT का फुल फॉर्म Liver Functions Tests होता है जिसे हिंदी में यकृत समारोह परीक्षण भी कहा जाता है। यह उन टेस्ट्स का एक ग्रुप है जिसमें लिवर और लिवर से जुड़ी हर तरह की बीमारी की जांच और परीक्षण करने के लिए किया जाता है। हमने SGPT का फुल फॉर्म (SGPT Full Form in Hindi) और ALT Full Form in Hindi | ALT का फुल फॉर्म क्या है के बारे में जान लिया है अब LFT के फुल फॉर्म के बारे जानते है।

SGPT Full Form in Hindi | SGPT और ALT में अंतर | Difference Between SGPT And ALT In Hindi

हमने SGPT का फुल फॉर्म (SGPT Full Form in Hindi) जान लिया है जो कि Serum Glutamic Pyruvic Transaminas होता है जिसे हिंदी में सीरम ग्लूटामिक पाइरुविक ट्रांसएमिनास भी कहा जाता है। SGPT और ALT में बस इतना ही अंतर है कि SGPT एक प्रोटीन एंजाइम है जो लिवर की कोशिकाओं के अंदर प्राकृतिक तरीके से बनता है लेकिन ALT एक तरह का ब्लड टेस्ट है जो शरीर की बीमारियों और लिवर की जांच करने के काम में आता है।
SGPT और ALT के अलावा भी कुछ और तरह के टेस्ट्स होते हैं जो लीवर की फंक्शनिंग को जांचने के लिए काम में लिए जाते हैं, जो इस प्रकार हैं –

AST – यह उन टेस्ट्स में से शामिल एक टेस्ट है जिसे लिवर से जुड़ी समस्याओं के निपटारे के लिए किया जाता है। इसका फुल फॉर्म Aspartate Aminotransferase है जिसे हिंदी में एस्पर्टेट एमिनोट्रांसफ़रेज़ बोला जाता है।

ALP – ALP का फुल फॉर्म Alkaline Phosphatase होता है जिसे हिंदी में क्षारविशिष्ट फ़ॉस्फ़टेज़ कहा जाता है। यह एन्ज़ाइम हमारे पूरे शरीर में पाया जाता है लेकिन इसकी सबसे ज़्यादा मात्रा हमारी हड्डियों में और हमारे लिवर में पायी जाती है। लीवर से संबंधित किसी भी तरह की बीमारी होने पर या लीवर के कमज़ोर होने पर ALP हमारे खून में मिल जाता है।

Bilirubin – यह टेस्ट हमारे खून में बिलीरुबिन नामक एक पीले रंग के द्रव्य को जाँचने के लिए किया जाता है। यह तब बनता है जब हमारे खून में लाल रक्त कोशिकाओं को नुकसान पहुँचता है।

Albumin – यह एक प्रकार का प्रोटीन है जो आपके लिवर में बनता है। यह हमारे खून को पतला रखने में मदद करता है। यह प्रोटीन हमारे शरीर में विटामिन्स, एन्ज़ाइम्स और हार्मोन्स को पूरे शरीर तक पहुँचाने का काम करता है। शरीर में इसकी कम मात्रा लिवर या किडनी से जुड़ी हुई समस्याओं की और इशारा करती है।

GGT – यह भी SGOT, ALT की ही तरह का एक टेस्ट होता है जो हमारे शरीर में लिवर की समस्याओं का पता लगाने के लिए डॉक्टर्स द्वारा किया जाता है।

हमने SGPT का फुल फॉर्म (SGPT Full Form in Hindi) और ALT Full Form in Hindi | ALT का फुल फॉर्म क्या है के बारे में जान लिया है अब LDH के फुल फॉर्म के बारे जानते है।

LDH Full Form in Hindi | LDH का फुल फॉर्म क्या है?

LDH – LDH का फुल फॉर्म Lactate Dehydrogenase होता है जिसे हिंदी में भी लैक्टेट डिहाइड्रोजनेज ही कहा जाता है। हमारे शरीर के टिशूज़ (उत्तक) के डैमेज होने पर इस टेस्ट को करवाया जाता है। यह हमारे शरीर की लगभग हर कोशिका में पाया जाता है जो हमारे द्वारा ली गयी शक्कर को ऊर्जा में बदलने का सबसे महत्वपूर्ण काम करता है।

दोस्तों, जैसा की अब आप SGPT का फुल फॉर्म क्या है? (SGPT Full Form in Hindi) के बारे में पता चल गया है, आइये अब हम जानते है।

  • NEFT की फुल फॉर्म क्या है? (NEFT Full Form in Hindi)
  • NDA की फुल फॉर्म क्या है? (NDA Full Form in Hindi)

Filed Under: Full Form Tagged With: FULL FORM

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Latest Posts

भूकंप किसे कहते है? (What is an Earthquake in Hindi?)

हिंदी दिवस पर निबंध (Hindi Diwas Essay in Hindi)

परोपकार पर निबंध (Essay on Paropkar in Hindi)

मेरी प्रिय पुस्तक पर निबंध (Meri Priya Pustak Essay in Hindi)

वृक्षारोपण पर निबंध (Vriksharopan Essay in Hindi)

दिवाली पर निबंध (Diwali Essay in Hindi)

Essay On Peacock In Hindi – मोर पर निबंध

ताजमहल पर निबंध (Tajmahl Essay in Hindi)

होली पर निबंध (Holi Essay in Hindi)

ऑनलाइन शिक्षा का महत्व पर निबंध (Online Shiksha ka Mahatva in Hindi)

ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध (Global Warming Essay in Hindi)

राजस्थान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? (When and Why is Rajasthan Diwas Celebrated in Hindi)?

मेरे प्रिय नेता नरेंद्र मोदी पर निबंध (Essay on Narendra Modi in Hindi)

डायरी लेखन क्या है? डायरी कैसे लिखे? (Diary Lekhan in Hindi)

अनुच्छेद लेखन क्या है? अनुच्छेद लेखन कैसे लिखे? (Anuched Lekhan in Hindi)

Categories

  • Culture
  • Forts
  • Full Form
  • Geography
  • Hindi Grammar
  • Indian History
  • Polity
  • Rajasthan History
  • Rajasthan State
  • Review
  • Science
  • Spiritual
  • Technology
  • TUTORIAL
  • Uncategorized
  • Vadya Yantra

Footer

Pages

ABOUT US

CONTACT US

PRIVICY POLICIY

DISCLAIMER 

TERM & CONDITIONS

Copyright © 2022 · Magazine Pro on Genesis Framework · WordPress · Log in