समय का सदुपयोग – समय एक ऐसी रहस्यमई इकाई है, जिसे ना तो थामा जा सकता है, ना रोका जा सकता है, ना पीछे किया जा सकता है, ना आगे किया जा सकता है, ना भगाया जा सकता है, ना इसे तेज किया जा सकता है। समय का महत्व जाने वाले लोग ही अपने जीवन में सफल हो पाते हैं। हमने अक्सर सुना होगा कि विश्व के सभी सफल व्यक्ति अपने दिन के हर मिनट का सोच समझकर इस्तेमाल करते हैं।
ऐसा क्यों होता है जब सफल व्यक्ति ऐसा कर सकता है तो एक आम व्यक्ति ऐसा क्यों नहीं कर सकता है? इसी को कहते हैं समय का सदुपयोग और इसका महत्व जाने के लिए आज हम इस पोस्ट में समय का सदुपयोग विषय पर एक बहुत ही सुंदर और सरल निबंध लेकर आए हैं हमें आशा है कि निबंध पढ़ने के बाद आप भी समय का सदुपयोग करना जान जाएंगे और अपने जीवन में लागू कर पाएंगे।
प्रस्तावना :
समय किसी के लिए नहीं रुकता हमने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि मेरे पास समय नहीं है, या उस काम को करने के लिए समय कम पड़ गया या यह काम समय पर नहीं हो पाया और भी कई बातें होती हैं। लेकिन समय सबके लिए समान गति से चलता है। सबके लिए 1 दिन में 24 घंटे होते हैं। सभी के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त एक जैसे होते हैं। समय किसी के लिए कम कैसे पड़ गया?
समय का महत्व जाने वाले लोग इसका सदुपयोग कर पाते हैं। अपने समय और दिन का बंटवारा कुछ लोग इस प्रकार करते हैं कि समय उनकी सफलता का कारण बन जाता है। वही समय का सही से उपयोग नहीं करने वालों के लिए यह उनकी दुर्बलता विफलता का कारण बनता है। इस प्रकार समय का सदुपयोग क्यों जरूरी है? और क्यों छोटे बच्चों को बचपन से ही समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी जाती है।
समय का सदुपयोग क्यों जरूरी है? :
समय का सदुपयोग करना इसलिए जरूरी है क्योंकि अगर हम समय का सदुपयोग नहीं करेंगे तो हम अपने जीवन में अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाएंगे और इस वजह से हम अपने और अपने परिवार की उन्नति करने में पिछड़ जाएंगे। समय का सदुपयोग नहीं करने वाले लोगों के जीवन का विकास नहीं हो पाता है और उनका जीवन व्यर्थ ही व्यतीत हो जाता है।
समय का सदुपयोग नहीं करने के नुकसान :
समय का सदुपयोग नहीं करने वाले लोग अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाते हैं। विद्यार्थी अपने कक्षा के सहपाठियों से पिछड़ जाते हैं। समय पर पढ़ाई नहीं करने वाले विद्यार्थी हीन भावना का शिकार हो जाते हैं। अपने काम में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाला कर्मचारी हीन भावना से ग्रस्त हो जाता है और अपने वचनों को पूरा नहीं करने वाला व्यक्ति अपने रिश्तेदारों और अपने दोस्तों की नजरों में गिर जाता है। लोग उसकी अहमियत करना छोड़ देते हैं, इसलिए समय का सदुपयोग करना चाहिए और समय का महत्व समझते हुए इसे अच्छे कामों में व्यतीत करना चाहिए।
ये भी पढ़े –
समय के सदुपयोग का महत्व :
समय का सदुपयोग करने वाले लोग अपने लक्ष्य को बहुत जल्दी हासिल कर लेते हैं। समय से पढ़ाई करने वाले छात्र परीक्षा में अच्छा अंको से पास हो जाते हैं। ईमानदारी और निष्ठा से अपना काम समय पर पूरा करने वाला कर्मचारी सभी का प्रिय हो जाता है और समाज में उसका आदर बढ़ता है। केवल बातें करने से और फिजूल के कामों में अपना समय बिताने वाले लोग सफल व्यक्तियों की श्रेणी में कभी पहुंच नहीं पाते हैं। इसलिए समय का महत्व हर व्यक्ति को जानना और समझना चाहिए।
समय का सदुपयोग कैसे करें? :
लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि समय का सदुपयोग करें तो कैसे? आपने कई बार मोटिवेशनल स्पीकर्स को टाइम मैनेजमेंट के बारे में बोलते हुए सुना होगा। वह क्यों टाइम मैनेजमेंट के ऊपर इतना ज्यादा फोकस करते हैं। समय का सदुपयोग करने की शुरुआत आप छोटे-छोटे कामों से कर सकते हैं। अपने मन से काम को करने का आलस निकाल दीजिए और इन छोटी-छोटी चीजों को पूरा करने के लिए ईमानदारी से काम कीजिए।
आप इसकी शुरुआत ऐसे कर सकते हैं कि अगर आप सुबह सात बजे उठते हैं तो आप छह बजकर पचास मिनट पर उठने की कोशिश कीजिए यानी आपने अपना एक लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसके बाद अगर आप नौ बजे नहाने जाते हैं तो आप आठ बज कर पैंतालीस पर नहाने जाइए। इससे आपका जो लक्ष्य पूरा हो जाएगा। इस तरीके से आप छोटे-छोटे कामों को करके अपने लक्ष्यों की संख्या और उनका समय बढ़ा सकते हैं।
इस प्रकार कुछ ही महीनों में आप पाएंगे कि आप अब ज्यादा लगन और ईमानदारी से कामों को कर रहे हैं और आपके मन में पहले जितना अलग भी नहीं रहा।
समय का सदुपयोग करने के फायदे :
समय का सदुपयोग करने के निम्न फायदे होते हैं
समय का सदुपयोग करने वाले व्यक्ति अपने लक्ष्य को बहुत जल्दी हासिल कर लेते हैं। ऐसे लोगों के जीवन से अलग खत्म हो जाता है और वह एक कर्मठ व्यक्ति बनते हैं। हमेशा काम को करने के लिए तत्पर और पूर्तिवान बने रहते हैं। ऐसे लोग दूसरों को भी सफलता का मंत्र देते हुए प्रतीत होते हैं।
समाज में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ती है और लोगों के बीच में यह आदर्श व्यक्ति की तरह सम्मानित होते हैं ऐसे लोग दूसरों को भी अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं। समय का सदुपयोग करने वाले लोग अपने जीवन में सुखी और निष्ठावान व्यक्ति बनते हैं।
उपसंहार :
इस प्रकार हम कह सकते हैं कि समय का सदुपयोग करने वाले लोग अपने जीवन में सफलता दूसरों की अपेक्षा जल्दी हासिल कर लेते हैं और अपने साथ-साथ अपने परिवार अपने समाज और देश का नाम भी रोशन कर पाते हैं। ऐसे व्यक्ति सर देश के विकास में अपना योगदान देते हैं और अपने जीवन को सार्थक करते हैं।
Leave a Reply