• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

NS MANTRA

Learn Something New

  • Home
  • Full Form
  • Hindi Grammar
  • Indian History
  • Rajasthan History
  • Spiritual
  • Technology

मेरा देश निबंध (Mera Desh Essay in Hindi)

हम दुनिया के सबसे बड़े देश भारत में रहते हैं। सांस्कृतिक धार्मिक, भौगोलिक, राजनैतिक, व्यापारिक और सामाजिक किसी भी दृष्टि से देखा जाए तो भारत एक अनोखा देश ही कहलाता है। भारत की प्राचीन सभ्यताएं हैं। भारत एक धार्मिक देश है। ऐतिहासिक कहानियां हो, आजादी की लड़ाई हो, मेलों का आयोजन हो या चुनावों का आयोजन हो, भारत में प्रत्येक चीज अपने अलग स्वरूप की वजह से विश्व भर में जानी जाती है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए मेरा देश विषय पर एक बहुत ही सुंदर और सरल निबंध लेकर आए हैं हमें आशा है कि इस मेरा देश निबंध को पढ़ने के बाद आप भी मेरा देश विषय पर एक बहुत ही सुंदर निबंध लिख पाने में सक्षम हो पाएंगे

मेरा देश निबंध 10 lines (Mera Desh Essay in Hindi 10 Lines) :

  • मेरे देश का नाम भारत है।
  • राजस्थान को भारत का सबसे बड़ा राज्य कहा जाता है। नई दिल्ली को भारत की राजधानी कहा जाता है।
  • भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री का नाम माननीय श्री नरेंद्र जी दामोदरदास मोदी है।
  • भारत के वर्तमान राष्ट्रपति का नाम माननीय श्रीमान रामनाथ जी कोविंद है।
  • भारत में सभी धर्मों के लोग भाईचारे और समानता की भावना के साथ रहते हैं।
  • भारत का राष्ट्रीय ध्वज तीन रंग का है।
  • भारत के चारों दिशाओं में चार धाम स्थित है।
  • मुझे अपने देश से बहुत प्रेम है।

मेरा देश निबंध 100 शब्दों में (Mera Desh Essay in Hindi 100 Words) :

मेरा देश भारत कहलाता है। भारत एशिया नामक महाद्वीप में स्थित है। भारत चारों तरफ से प्राकृतिक रूप से एक सुरक्षित देश है, क्योंकि भारत के उत्तर में विशाल हिमालय पर्वत शंकरा मौजूद है। भारत के पश्चिम में थार का मरुस्थल फैला हुआ है। भारत के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में अरब सागर स्थित है। भारत के दक्षिण में हिंद महासागर इस देश की रक्षा करता है।

भारत के दक्षिण पूर्वी हिस्से में बंगाल की खाड़ी स्थित है, इस प्रकार मेरा देश भारत चारों तरफ से सुरक्षित देश है। इसी वजह से भारत को एक उपमहाद्वीप के नाम से भी जाना जाता है। भारत में सभी धर्मों को मानने वाले लोगों का निवास है। मेरा देश भारत 15 अगस्त 1947 के दिन आजादी को प्राप्त हुआ था। भारत में विश्व का सातवां अजूबा कहे जाने वाले ताजमहल को भी देखा जा सकता है। मैं अपने देश भारत से प्रेम करता हूं।

ये भी पढ़े –

  • सड़क सुरक्षा पर निबंध
  • समाचार पत्र पर निबंध
  • भारतीय किसान पर निबंध

मेरा देश भारत पर निबंध 250 शब्दों में (Mera Desh Essay in Hindi 250 Words) :

मैं एशिया महाद्वीप के दक्षिण में भारत देश का रहने वाला हूं। भारत देश की राजधानी नई दिल्ली में है। भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों को देखा जा सकता है भारत के प्रधानमंत्री का नाम माननीय श्रीमान नरेंद्र जी दामोदरदास मोदी है। भारत के राष्ट्रपति का नाम माननीय श्रीमान रामनाथ कोविंद है।

भारत एक बहुत ही विविधता पूर्ण देश है। भारत में विश्व के सभी धर्मों को मानने वाले लोगों का निवास है। भारत की संस्कृति अति प्राचीन और गौरवशाली है। भारत त्योहारों का देश भी कहलाता है। भारत देश को प्राचीन समय में सप्तसिंधु भारतवर्ष हिंदुस्तान और इंडिया के नाम से भी जाना जाता था। विश्व की प्रथम भाषा संस्कृति भारत में ही बनाई गई थी।

विश्व की पहली पुस्तक ऋग्वेद को भी भारत में ही आर्यों के द्वारा लिखा गया था। भारत में कई सारी भाषाएं और बोलियों को बोलने वाले लोग रहते हैं। यहां हर दिन किसी न किसी तरह का त्यौहार और मेला अवश्य होता है। भारत के रहने वालों को भारत देश पर बहुत गर्व है। भारत को विश्वगुरु होने का भी दर्जा हासिल हुआ है।

भारत कई मायनों में विश्व के दूसरे देशों से बहुत श्रेष्ठ है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगे के नाम से जाना जाता है। भारत में गाय को देवी और माता का सम्मान दिया जाता है और यहां का राष्ट्रीय पक्षी है। कमल भारत का राष्ट्रीय फूल है। बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु होने का गौरव हासिल हुआ है। विश्व विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद दूसरा नंबर भारत देश का आता है। मेरे देश भारत में दिवाली, होली, ईद, क्रिसमस, बैसाखी, मकर सक्रांति, उत्तरायण जैसे प्रमुख त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास और प्रसन्नता के साथ मनाए जाते हैं।

मेरा देश भारत पर निबंध 500 शब्दों में (Mera Desh Essay in Hindi 500 Words) :

मेरा देश भारत पर निबंध की प्रस्तावना (Mera Desh Essay in Hindi) :

मैं भारत की नागरिक हूँ। भारत देश को हिंदुस्तान, इंडिया, भारतवर्ष, आर्यावर्त और सप्त सैन्धव के नाम से भी जाना जाता था। भारत को विश्व का अनोखा देश कहना गलत नहीं होगा। भारत ही एक ऐसा देश हैं जहां प्रत्येक दिन कोई ना कोई मेला, कोई ना कोई त्योहार होता है। यहां लोग आपस में भाईचारे और सौहार्द की भावना से मिलजुल कर रहते हैं भारतवर्ष में ही एक विविधतापूर्ण देश है।

भारत की भौगोलिक विशेषताएं :

भारत सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से ही नहीं वरन भौगोलिक दृष्टि से भी एक अनोखा देश है। भारत की बनावट सृष्टि के रचयिता ने कुछ ऐसे करी है कि यह एशिया महाद्वीप भौगोलिक से कट सा जाता है। इन्हीं भौगोलिक विशेषताओं के कारण भारत को उपमहाद्वीप भी कहा जाता है।

भारत की भौगोलिक विशेषताओं में सबसे पहले बात आती है विशाल हिमालय पर्वत श्रृंखला उत्तर पश्चिम से लगाकर सुदूर पूर्व तक फैली यह हिमालय पर्वत श्रंखला भारत को उत्तरी ध्रुव से आने वाली असहनीय ठंडी हवाओं को रोकता है। यह पर्वत पूरे साल भर से ढके हुए रहते हैं। हिमालय पर्वत के दक्षिण में पाया जाता है, उत्तरी मैदान हिमालय से बहकर आने वाली लगभग सभी नदियों ने इस प्रदेश को अपने हजारों वर्षों के प्रवाह और अपरदन से समतल बना दिया है। इस मैदान में बहने वाली प्रमुख नदियों में सिंधु ,गंगा, यमुना, ब्रह्मापुत्र, झेलम, रवि, व्यास, सतलज हैं।

उत्तरी मैदान के दक्षिण में स्थित है। प्रायद्वीपीय पठार भारत का दक्षिणी हिस्सा त्रिभुजाकार इसी की वजह से दिखाई देता है। मध्य भारत से लेकर सुदूर दक्षिण तक फैला हुआ यह इलाका कई नदियों पर्वतों पठानों का प्रदेश है इस पठार के दक्षिण में हिंद महासागर स्थित है पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरब सागर पाया जाता है।

इस अरब सागर में भारत के लक्षद्वीप नामक एक समूह पाए जाते हैं और बंगाल की खाड़ी में स्थित दीप समूह को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह कहा जाता है। इस प्रकार भारत चारों तरफ से प्राकृतिक रूप से सुरक्षित एक संपन्न देश है।

विविधता में एकता भारत की विशेषता :

भारत के लिए एक पंक्ति कहना बिल्कुल भी अतिशयोक्ति पूर्ण नहीं होगा। इस पंक्ति को कहने के पीछे मेरा तर्क यह है कि भारत अकेला ऐसा देश है जहां पर विश्व के सभी प्रमुख धर्मों के लोग सहिष्णुता पूर्वक निवास करते हैं। भारत ही वह देश है जहां हिंदू धर्म बौद्ध धर्म जैन धर्म और सिख धर्म का आविर्भाव हुआ।

दुनिया में सबसे ज्यादा भाषाएं और बोलियां भी इसी देश में बोली जाती हैं यहां की बाई सबसे प्रमुख भाषाओं को आधिकारिक भाषाओं का दर्जा मिला हुआ है। क्षेत्रीय बोलियों की तो गिनती ही नहीं है। भारत में सभी धर्मों के प्रमुख त्योहारों को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने का रिवाज है। भारत धर्मनिरपेक्ष होते हुए भी सभी धर्मों को बराबर सम्मान और सुरक्षा प्रदान करता है, भारत की संस्कृति जितनी विविधता पूर्ण है, उतने किसी दूसरे देश की नहीं है।

मेरा देश भारत पर निबंध का उपसंहार :

इस प्रकार हम कह सकते हैं कि भारत दुनिया का सच में है एक निराला देश है साथ में बड़े इस देश प्राचीन समय से ही विषय पर अपनी अलग पहचान बनाई हुई है यहां की संस्कृत भाषा दुनिया की सभी भाषाओं की जन्म दात्री कही जाती है दुनिया का सबसे ऊंचा पहाड़ भी भारत के हिमालय श्रृंखला में ही पाया जाता है मुझे अपने देश भारत पर बहुत गर्व है।

Filed Under: Hindi Grammar Tagged With: Hindi Nibandh

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Latest Posts

सपने में अजगर देखना (See Python in Dream in Hindi)

सपने में नींबू देखना (Dreaming of Lemons in Hindi)

सपने में चप्पल देखना (Seeing Slippers in a Dream in Hindi)

सपने में ट्रैन में सफर करना (Traveling in a Dream in a Train in Hindi) :

सपने में नारियल देखना (Seeing Coconut in Dream in Hindi)

सपने में हनुमान जी को देखना (Seeing Hanuman Ji in Dream in Hindi)

सपने में गोबर देखना (Seeing Dung in the Dream in Hindi)

सपने में सफेद सांप देखना (Seeing White Snake in Dream in Hindi)

सपने में लड़की देखना (Seeing Dream Girl in Hindi)

सपने में घोड़ा देखना (Seeing Horse in Dream in Hindi)

सपने में गाय देखना (Dreaming of Cow in Hindi)

सपने में चावल देखना (See Rice in Dream in Hindi)

सपने में बच्चा देखना (Seeing Baby in Dream in Hindi)

सपने में ट्रेन देखना (Dreaming of Train in Hindi)

सपने में खाना खाना (Eating Food in a Dream in Hindi)

Categories

  • Culture
  • Forts
  • Full Form
  • Geography
  • Hindi Grammar
  • Indian History
  • Polity
  • Rajasthan History
  • Rajasthan State
  • Review
  • Science
  • Spiritual
  • Technology
  • TUTORIAL
  • Vadya Yantra

Footer

Pages

ABOUT US

CONTACT US

PRIVICY POLICIY

DISCLAIMER 

TERM & CONDITIONS

Copyright © 2023 · Magazine Pro on Genesis Framework · WordPress · Log in