• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

NS MANTRA

Learn Something New

  • Home
  • Full Form
  • Hindi Grammar
  • Indian History
  • Rajasthan History
  • Spiritual
  • Technology

मेरा भारत महान निबंध (Mera Bharat Mahan Essay in Hindi)

मेरा भारत महान निबंध – भारत दुनिया का सबसे निराला देश है। भारत के लोगों को देश प्रेम विरासत में मिलता है। यहां के लोग अपने गौरवशाली इतिहास यहां के वीरों की अमर कथाएं और उनके बलिदानों की बातें सुनकर ही देश भक्ति और देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत हो जाते हैं। भारत सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक स्तर पर एक विविधता पूर्ण देश है।

जितनी विविध यहां की भाषाएं हैं उतनी ही विविध यहां की संस्कृतियाँ है। एशिया महाद्वीप का यह दक्षिणी उपमहाद्वीपीय देश सभी अर्थों में एक विशेष और गौरवशाली देश कहा जा सकता है। भारत की इन्हीं विशेषताओं और आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आज की पोस्ट में हम आपके लिए मेरा भारत महान निबंध पर एक बहुत ही सुंदर और सरल निबंध लेकर आए हैं हमें आशा है कि इस मेरा भारत महान निबंध को पढ़कर आप भी इतना ही सुंदर निबंध लिख पाने में समर्थ हो पाएंगे। इस मेरा भारत महान निबंध को पढ़कर आप भी निबंध प्रतियोगिता में मेरा भारत महान विषय पर अवश्य ही एक सुरुचिपूर्ण निबंध लिख पाएंगे।

मेरा भारत महान निबंध की प्रस्तावना (Mera Bharat Mahan Essay in Hindi) :

भारत देश का जितना गुणगान किया ,जाए, उतना कम है विश्व में भारत एक ऐसा देश है। जहां पर इतनी अधिक मात्रा में विविधता देखने को मिलती हैं। जितनी दुनिया के किसी दूसरे देश में नहीं मिलती है। भारत के शहर, गांव, सब में अपनापन देखने को मिलता है। आदिकाल से लेकर वर्तमान काल तक भारत में विकास और प्रगति करके कई क्षेत्रों में अपने महानता का परचम लहराया है, इसीलिए तो मेरा देश महान कहलाता है।

भारत की विशेषताएं (Features of India in Hindi ) :

भारत को महान और गौरवशाली देश कहने के पीछे मेरे कई सारे तर्क हैं और मुझे आशा है कि इन बातों को समझने के बाद आपके मन में भी भारत के लिए सम्मान और गौरव की भावना पहले से अधिक बड़े जाएगी।

भारत की भौगोलिक स्थिति (Geographical Location of India in Hindi) :

भारत चारों तरफ से प्राकृतिक रूप से सुरक्षित एक उप महाद्वीपीय देश है। भारत का मुकुट कहलाने कव्वाली विशाल हिमालय पर्वत श्रृंखलाएं उत्तरी छोर से हमारी सुरक्षा करती है। दक्षिण का हिंद महासागर हो, पश्चिम का थार का रेगिस्तान हो, बंगाल की खाड़ी हो, या अरब सागर हो, भारत चारों तरफ से सुरक्षित एक लैंडलॉक्ड कंट्री है।

विशाल हिमालय संख्या के साथ-साथ यहां पर उपजाऊ मैदान, प्रायद्वीपीय पठार, पूर्वी घाट, पश्चिमी घाट, विंध्याचल पहाड़ियां, सतपुड़ा की पहाड़ियां आदि भारत की अनेकानेक वनस्पतियों और जीव-जंतुओं का घर है। इसलिए मेरा भारत महान है।

भारत की नदियां (Rivers of India in Hindi) :

भारत में नदियों के तीन मुख्य प्रभाव देखने को मिलते हैं। जिसमें सिंधु नदी प्रवाह गंगा नदी प्रवाह और ब्रह्मपुत्र नदी प्रभाव सबसे प्रमुख है, इन नदियों और इनकी उप नदियों ने भारत को उपजाऊ जमीन और समतल मैदान तो दिए है, साथ ही यह भारत के लोगों की जीवन रेखा कहलाती है नदिया ना सिर्फ पीने के लिए पानी उपलब्ध करवाती है, बल्कि यह नदियां प्राचीन काल से भारत की अर्वाचीन सभ्यताओं की उद्गम स्थल भी रही है।

इन सब में सिंधु, सरस्वती सभ्यता का नाम सबसे प्रमुखता से लिया जाता है। इतनी उन्नत और उच्च कोटि की सभ्यता भारत को एक अतुल्य इतिहास प्रदान किया है। भारत की नदियां, अंतर्देशीय जलमार्ग के रूप में आवागमन की सुविधाएं प्रदान करती हैं। साथ ही साथ यह नदियां भारत के लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र भी है।

गंगा नदी इसमें सबसे पहले स्थान पर आती है भारत के सभी नदियों को हमारे शास्त्रों में माता कह कर पुकारा गया है, इन नदियों की सूचियां हमारे शास्त्रों में बहुतायत में मौजूद है, चाहे गंगा हो, यमुना हो, कावेरी, कृष्णा, गोदावरी, महानदी या कोई भी स्थानीय नदी हो, यह लोगों की आस्था और धार्मिक कर्मकांड ओं का प्रमुख स्थान है। इसलिए मेरा भारत महान है।

ये भी पढ़े –

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ निबंध
  • विद्यार्थी जीवन पर निबंध
  • मेरा प्रिय नेता पर निबंध हिंदी में

भारत के त्योहार और मेले (Festivals and Fairs of India in Hindi) :

भारत निश्चित रूप से एक त्यौहार और मेलों का देश है। ऐसा कहा जाता है कि प्रत्येक दिन भारत के किसी न किसी इलाके में कोई न कोई त्यौहार या मेला अवश्य होता है। यह मेले लोगों की समानता भाईचारे की भावना सहिष्णुता और सौहार्द के प्रतीक होते हैं।

सभी लोग ऊंच-नीच बुलाकर इन मेलों में समान रूप से हिस्सा लेते हैं और इनका आनंद उठाते हैं। भारत के त्यौहार यहां की धार्मिक आस्थाओं का प्रतीक है। होली, दिवाली, रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, 15 अगस्त, 26 जनवरी, क्रिसमस, बुद्ध जयंती, महावीर जयंती, गुरु नानक जयंती ऐसे ही अनेक त्यौहार है। जो भारत में मुख्य रूप से मनाए जाते हैं। यह त्यौहार सर्वधर्म समभाव का संदेश देते हुए प्रतीत होते हैं, भारत के त्यौहार भारत की एकता का प्रतीक है।

भारत की भाषाएं और बोलियां (Languages and Dialects of India in Hindi) :

भारत में बोली जाने वाली 22 प्रमुख भाषाओं को आधिकारिक भाषाओं का दर्जा संविधान के द्वारा दिया गया है। भारत की राष्ट्रभाषा के रूप में देवनागरी लिपि को सम्मान प्राप्त हुआ है। देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी देश में बोली जाने वाली सबसे प्रमुख भाषा है।

भारत में राज्यों का प्रारूप भी भाषाओं के आधार पर सरदार पटेल के द्वारा बनाया गया था। हर राज्य की अपनी अलग और विशिष्ट भाषा और बोलियां हैं। पंजाब में पंजाबी, गुजरात में गुजराती, राजस्थान में राजस्थानी, महाराष्ट्र में मराठी, हरियाणा में हरियाणवी, तमिलनाडु की तमिल, कर्नाटक की कन्नड़, आंध्र प्रदेश की तेलुगू आदि कुछ प्रमुख उदाहरण है। इन भाषाओं की एक विशेष बात यह है कि हर राज्य में रहने वाले अलग-अलग धर्मों और संप्रदायों को मानने वाले लोग भी इन्हीं भाषाओं का प्रयोग करते दिखलाई देते हैं। इसलिए मेरा भारत महान है।

भारत की राजनैतिक व्यवस्था (Indian Political System in Hindi) :

भारत का संविधान इस दुनिया का सबसे बड़ा लिखित और निर्मित संविधान माना जाता है। भारत के संविधान के निर्माताओं ने इसे दुनिया की सभी संविधानो की अच्छी बातों को मिलाकर बनाया है। भारत में संसदीय शासन व्यवस्था ,गणतंत्र, आत्मक शासन व्यवस्था देखने को मिलती है। भारत निश्चित रूप राजनैतिक रूप से एक विशिष्ट देश है।

यहां पर एकल नागरिकता स्वतंत्र न्यायपालिका सबको वोट देने की प्रणाली बनाई गई है। यहां की सरकार 5 साल के लिए चुनी जाती है और लोग अपने जनप्रतिनिधियों को वोट देकर चुनाव में जितवा कर सरकार में अपने प्रतिनिधियों के रूप में स्थापित करते हैं।

भारत की न्यायपालिका संविधान की सर्वोच्च संरक्षक और देश के प्रहरी के रूप में अपना कर्तव्य भली-भांति अदा करती है। इस प्रकार भारत राजनैतिक रूप से भी एक सशक्त और मेरा भारत महान है।

तकनीकी ज्ञान विज्ञान प्रगति और विकास (Technological Knowledge Science Progress and Development in Hindi) :

भारत में विज्ञान के क्षेत्र में कई सारी उपलब्धियां हासिल की हैं। शून्य का आविष्कार हो, प्लास्टिक सर्जरी का आविष्कार हो, विमान प्रणाली बनाने का आविष्कार हो, यह सब भारत को विश्व का सबसे महान देश बनाती है।

हमारे ऋषि-मुनियों के द्वारा बनाए गए वेद, पुराण आदि ग्रंथों में दुनिया के सभी प्रमुख विषयों के ज्ञान का भंडार है। भारत की स्वदेशी तकनीक से बनाई गई मिसाइलें, सैटेलाइट, रॉकेट लॉन्चर यह सब साबित करते हैं कि भारत दुनिया के किसी देश पर पर आश्रित नहीं है। भारत में केंद्र सरकार हर साल वार्षिक बजट के रूप में कई सारी सौगातें लेकर आती है। जिससे भारत विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। इसलिए मेरा भारत महान है।

मेरा भारत महान निबंध की उपसंहार (Mera Bharat Mahan Essay in Hindi) :

उक्त विवरण से यह ज्ञात हो जाता है कि भारत निश्चित ही एक अनोखा, निराला देश है। भारत के गौरवशाली इतिहास और आजादी के संग्राम में इसे विश्व पटल पर एक सशक्त और संप्रभु देश के रूप में मान्यता प्रदान की है। भारत के लोगों ने अंग्रेजों की गुलामी से आजाद होने के लिए अपने प्राणों की बलि देकर यह साबित कर दिया कि विश्व की कोई भी शक्ति भारत और इसके लोगों को अपना गुलाम नहीं बना सकती है।

मेरा भारत महान के राजाओं, शूरवीरो और योद्धाओं की कथाएं, सहस्राब्दीओं तक यहां के लोगों को प्रेरित करती रहेंगी। इस प्रकार यह सिद्ध होता है कि भारत को एक महान देश कहना अतिशयोक्ति पूर्ण नहीं वरन सर्वथा उचित और सर्व सम्मत उक्ति है।

Filed Under: Hindi Grammar Tagged With: Hindi Nibandh

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Latest Posts

भूकंप किसे कहते है? (What is an Earthquake in Hindi?)

हिंदी दिवस पर निबंध (Hindi Diwas Essay in Hindi)

परोपकार पर निबंध (Essay on Paropkar in Hindi)

मेरी प्रिय पुस्तक पर निबंध (Meri Priya Pustak Essay in Hindi)

वृक्षारोपण पर निबंध (Vriksharopan Essay in Hindi)

दिवाली पर निबंध (Diwali Essay in Hindi)

Essay On Peacock In Hindi – मोर पर निबंध

ताजमहल पर निबंध (Tajmahl Essay in Hindi)

होली पर निबंध (Holi Essay in Hindi)

ऑनलाइन शिक्षा का महत्व पर निबंध (Online Shiksha ka Mahatva in Hindi)

ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध (Global Warming Essay in Hindi)

राजस्थान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? (When and Why is Rajasthan Diwas Celebrated in Hindi)?

मेरे प्रिय नेता नरेंद्र मोदी पर निबंध (Essay on Narendra Modi in Hindi)

डायरी लेखन क्या है? डायरी कैसे लिखे? (Diary Lekhan in Hindi)

अनुच्छेद लेखन क्या है? अनुच्छेद लेखन कैसे लिखे? (Anuched Lekhan in Hindi)

Categories

  • Culture
  • Forts
  • Full Form
  • Geography
  • Hindi Grammar
  • Indian History
  • Polity
  • Rajasthan History
  • Rajasthan State
  • Review
  • Science
  • Spiritual
  • Technology
  • TUTORIAL
  • Uncategorized
  • Vadya Yantra

Footer

Pages

ABOUT US

CONTACT US

PRIVICY POLICIY

DISCLAIMER 

TERM & CONDITIONS

Copyright © 2022 · Magazine Pro on Genesis Framework · WordPress · Log in