KFC Full Form in Hindi | अपने आस पास KFC का एक रेस्त्रां तो ज़रूर ही देखा होगा।आज हम इसी KFC के बारे में बात करने वाले हैं। लोग चाहें किसी भी उम्र के हों, उन्हें KFC की रेसिपीज़ बहुत अच्छी लगती हैं। तो आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको KFC के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश करेंगे। KFC क्या है? KFC Full Form in Hindi और KFC का इतिहास क्या है? और भी बहुत कुछ.. तो आप इस पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़िएगा।
KFC का फुल फॉर्म क्या है? | KFC Full Form in Hindi
KFC Full Form in Hindi – KFC का फुल फॉर्म Kentuky Fried Chicken होता है जिसे हिंदी में केंटुकी फ्राइड चिकन कहते हैं। यह फ़ास्ट फ़ूड और रेस्तरां की एक चेन है जहाँ फ्राइड चिकन को कई सारी वैराइटी और अलग-अलग तरह के स्वाद से भरपूर फ़ास्ट फ़ूड सर्व किया जाता है।
KFC की स्थापना किसने की? | Founder Of KFC in Hindi
KFC Full Form in Hindi यानी Kentuky Fried Chicken होता है। KFC चिकन की स्थापना हरलैंड सैंडर्स ने की थी। इनका जन्म संयुक्त राज्य अमेरिका के इंडियाना के हेनरीविल इलाके में अट्ठारह सौ नब्बे में हुआ था। बहुत छोटी सी उम्र में ही इनके पिता की मृत्यु हो गई थी और फिर उनकी माता ने दूसरी शादी कर ली थी। पारिवारिक समस्याओं के चलते उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था। फिर कई सारी नौकरियां करते हुए इन्होंने अपना गुजारा चलाया।
स्कूल की पढ़ाई इन्होंने सातवीं कक्षा के बाद छोड़ दी थी। लेकिन इनके जीवन का संघर्ष चलता रहा। बहुत सारी छोटी-बड़ी नौकरियां करने के बावजूद भी इन्हें कहीं पर भी सफलता नहीं मिल रही थी। फिर एक बार सैंडर्स को केंटुकी नाम के एक इलाके की कॉर्बिन नामक जगह पर एक गैस स्टेशन चलाने का काम मिला। यहां पर नौकरी मिलने के बाद उन्होंने सोचा कि इस गैस स्टेशन की कमाई को और कैसे बढ़ाया जाए?
KFC का इतिहास | History of KFC Chicken in Hindi
इसलिए हरलैंड सैंडर्स ने बहुत छोटी सी उम्र में ही उन्होंने खाना बनाना भी सीख लिया था। तो अपने इसी हुनर का इस्तेमाल उन्होंने यहां के स्टेशन पर करने की सोची। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है था कि वे वहां पर बनाएंगे क्या?? वह कौनसी डिश होगी जो यहां स्टेशन पर आने वाले लोगों को खिलाकर वह थोड़े ज्यादा पैसे कमा सकते हैं। तो फिर उन्होंने फ्राइड चिकन स्टेशन पर बनाकर बेचने की बात सोची। बहुत जल्द ही उनके खाने की बात दूर-दूर तक फैल गई और कई लोग तो सिर्फ उनके खाने को टेस्ट करने के लिए स्टेशन पर आते थे। उनका यह फ्राइड चिकन वाला एक्सपेरिमेंट कामयाब हो चुका था।
उन्हें फ्राइड चिकन को बेचने से इतनी सफलता मिली कि उन्होंने पूरे गैस स्टेशन को एक रेस्टोरेंट में तब्दील कर दिया और केंटुकी के मेयर ने उनको कर्नल की उपाधि प्रदान की। अपने फ्राइड चिकन को और स्वादिष्ट और लोकप्रिय बनाने के लिए उन्होंने इसकी रेसिपी के साथ कई तरह के प्रयोग किए और आखिरकार कई सालों की मेहनत के बाद और उनको अपनी सीक्रेट रेसिपी बनाना आ गया था।
अपने फ्राइड चिकन को बनाने के लिए वो जिस मसाले का इस्तेमाल करते थे उसमें ग्यारह विशिष्ट प्रकार की जड़ी बूटियों और खास मसलों का प्रयोग उन्होंने शुरू किया और यह परंपरा KFC में आज तक चली आ रही है। हालांकि KFC ने अपनी इन ग्यारह जड़ी बूटियों वाली सीक्रेट रेसिपी को किसी के साथ शेयर नहीं किया है
लेकिन वह इंसान जो एक बार KFC जाकर इनकी रेसिपीज़ टेस्ट करके आता है वह यहां बार बार जरूर आता है। तो हम कह सकते हैं कि कर्नल सैंडर्स की इस ग्यारह जड़ी बूटियों वाली सीक्रेट रेसिपी ने KFC को कई मायनों में नई सफलता दिलाई है और नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। दूसरे विश्व युद्ध के आसपास इनको अपने बिजनेस में बहुत बड़ा घाटा हुआ और इस वजह से उन्हें अपने कई सारे आउटलेट बेचने पड़े लेकिन बिना हार माने उन्होंने KFC को अपनी मेहनत से बहुत बड़ा फ़ास्ट फ़ूड ब्रांड बना दिया।
KFC की कमाई कितनी है?| Earnings Of KFC in Hindi
कर्नल सैंडर्स से जब अपने KFC की चेन को बढ़ाना शुरू किया तो कई सारी बड़ी-बड़ी कंपनियां इन के ब्रांड को खरीदने के लिए आगे आई लेकिन उन्होंने अपनी इतनी मेहनत से बनाई हुई कंपनी को पूरी दुनिया भर में फेमस कर दिया। KFC अपने फ्राइड चिकन के यूनिक टेस्ट और ढेर सारी वैराइटीज़ की वजह से दुनिया भर के लोगों के बीच मशहूर है। KFC की नेट वैल्यू की बात करें तो यह लगभग नौ बिलियन अमेरिकी डॉलर थी जो दो हज़ार बीस तक बढ़कर अट्ठाइस बिलियन डॉलर हो गई।
तो आप जानते हैं कि कमाई के हिसाब से KFC एक भीमकाय कंपनी है। आज KFC के पास बाईस हज़ार से भी ज्यादा आउटलेट्स हैं जो इस दुनिया के एक सौ तीस से भी ज्यादा शहरों में चलाए जा रहे हैं। भारत जैसे देशों में जहां ज़्यादातर लोग शाकाहारी या वीगन हैं तो ऐसे कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए KFC प्लांट बेस्ड मीट यानी पौधे पर आधारित मास के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही है।
हम आशा करते हैं कि यह बहुत जल्दी लोगों के सामने आएगा। अपने बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए KFC कई नई टेक्नोलॉजीस का इसका इस्तेमाल करके अपनी ब्रांड वैल्यू बढ़ाती रहती है और अगर KFC की दुनिया भर की कंपनी के साथ ब्रांड वैल्यू का विश्लेषण करें तो यह कंपनी अपने ब्रांड वैल्यू के साथ छियानवे बस्थान पर काबिज़ है।
उन्नीस सौ इकहत्तर में कंपनी के मालिक ने इसे एक दूसरी कंपनी को बेच दिया। उन्नीस सौ अस्सी में जब कर्नल सैंडर्स की मृत्यु हुई तो उस समय तक KFC के छह हज़ार से भी ज्यादा आउटलेट्स पचास से भी ज़्यादा देशों में धूम मचा रहे थे। उन्नीस सौ छियासी में KFC का अधिग्रहण पेप्सीको के अंतर्गत हो गया और उसके बाद पेप्सिको ने ही केंटकी फ्राइड चिकन का शॉर्ट फॉर्म निकाला जिसे आजम KFC यानी KFC Full Form in Hindi कहते हैं। दो हज़ार दो में पेप्सीको ने अपने अंतर्गत आने वाली कुछ कंपनियों को मिलाकर उन्नीस सौ सन्तानवे में ट्रायकॉन ग्लोबल इंक के नाम से एक नई कंपनी बनाई थी जिसका उन्होंने नाम बदलकर “यम! ब्रांड” रख दिया।
दोस्तों, जैसा की अब आप KFC का फुल फॉर्म (KFC Full Form in Hindi) के बारे में पता चल गया है, आइये अब हम जानते है।
- IRS की फुल फॉर्म क्या है? (IRS Full Form in Hindi)
- PFA की फुल फॉर्म क्या है? (PFA Full Form in Hindi)
Leave a Reply