• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

NS MANTRA

Learn Something New

  • Home
  • Full Form
  • Hindi Grammar
  • Indian History
  • Rajasthan History
  • Spiritual
  • Technology

JIO Full Form in Hindi | JIO का फुल फाॅर्म क्या हैं?

JIO Full Form in Hindi | आज की भागती दौड़ती दुनिया में लोगों को हर चीज सुपरफास्ट चाहिए होती है चीजों को सुपरफास्ट बनाने का हमारा क्रेज़ ही है जिसने हमारी रोजमर्रा की ज़रूरत में आने वाली चीजों को सुपरफास्ट बना दिया है फिर चाहे वह भाप के इंजन को बुलेट ट्रेन में बदलना हो, अंको को उंगलियों पर गिनने की बजाए केलकुलेटर और कंप्यूटर बनाना हो या अपनों से बातचीत करने के लिए पोस्टकार्ड और टेलीग्राम से लेकर फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हो।

वर्तमान समय के इंसानों को सुपर फास्ट चीज़ों की आदत सी हो गई है। और इसी कड़ी में अगर हम बात करें तो हमारा इंटरनेट भी इससे अछूता नहीं है। आज हम इस पोस्ट में बात करेंगे कि भारत में किस तरीके से इंटरनेट एक ने एक क्रांति का रूप लिया और आज भारत के हर घर में एक स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले इंसान के पास सुपर फास्ट इंटरनेट मौजूद है। तो हम इस पोस्ट में JIO क्या है?, JIO का फुल फाॅर्म (JIO Full Form in Hindi |) क्या हैं? इन सारी चीजों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। तो इस पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़िए।

JIO क्या है? | What is Jio in Hindi?

रिलायंस जिओ इन्फोकॉम लिमिटेड भारत में स्थित एक दूरसंचार यानी टेलीकॉम कंपनी है। रिलायंस जिओ इन्फोकॉम, रिलायंस प्लेटफार्म नामक कंपनी की एक सहायक कंपनी है। रिलायंस जियो भारत में सबसे ज़्यादा सिम कार्ड बेचने वाली कंपनी भी बन गई है। रिलायंस जिओ के सारे आकर्षक ऑफर के साथ भारतीय टेलीकॉम मार्केट में एक लंबे समय से अपनी धाक जमाए हुए हैं और यही वजह है कि रिलायंस जियो लोगों के बीच में बहुत ही ज़्यादा लोकप्रिय है। रिलायंस जियो का मुख्यालय भारत के महाराष्ट्र राज्य की राजधानी मुंबई के रिलायंस कॉरपोरेट पार्क, नवी मुंबई में स्थित है।

JIO Full Form in Hindi | JIO का फुल फाॅर्म क्या हैं? | What is the Full Form of Jio in Hindi?

JIO Full Form in Hindi | सामान्य रूप से देखा जाए तो जियो का कोई ज्ञात फुल फॉर्म नहीं है लेकिन फिर भी जिओ के लिए जो सामान्य रूप से इस्तेमाल होता आ रहा है वह फुल फॉर्म हम आपको बताते हैं। जिओ का फुल फॉर्म Joint Implementation Operation है जिसे हिंदी में संयुक्त कार्यान्वयन संचालन कहा जाता है। रिलायंस जियो भारत में 4G LTE (Long-Term Evolution) और यह अकेली ऐसी कम्पनी है

जो VoLTE यानी Voice Over Long Term Evolution जिसे हिंदी में वॉयस ओवर लॉन्ग टर्म इवोल्यूशन कहते हैं, की सेवाओं को भारत के हर घर तक पहुंचाती है। रिलायंस जियो भारत की सबसे ज़्यादा पसन्द की जाने वाली सिम कार्ड कम्पनी भी है। जिओ का अंग्रेज़ी अनुवाद – Jio, ‘Oil’ का उल्टा है। Oil के L को उल्टा कर के J बनाया गया है। मुकेश अम्बानी के लिए और रिलायंस के लिए तेल का कारोबार सबसे ज़्यादा लाभदायक रहा है इसलिए Jio को Oil की प्रतिछाया से बनाया गया है। Jio का सामान्य हिंदी में पर्यायवाची होता है जीना।

JIO का इतिहास | History of JIO in Hindi

इंफोटेल ब्रॉडबैंड सर्विसेज़ लिमिटेड को मुकेश अम्बानी ने दो हज़ार सात में बनाया था। दो हज़ार दस में हुई 4जी की नीलामी में आईबीएफएल (इंफोटेल ब्रॉडबैंड सर्विसेज़ लिमिटेड) ही एकमात्र ऐसी कम्पनी थी जिसने 4जी की नीलामी में भारत के सारे बाइस सर्कलों में ब्रॉडबैंड स्पेक्ट्रम को जीता था। इसके बाद मुकेश अंबानी ने दो हज़ार तरह में इस कम्पनी का नाम बदल कर रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (आरजेआईएल) रखा।
इस सर्विस को सबसे पहले एक ट्रायल के रूप में सिर्फ रिलायंस के कर्मचारियों को इस्तमाल करने के लिए दीया गया था।

इसे मुकेश अम्बानी के पिता धीरूभाई अंबानी के तियासीवें जन्मदिवस के खास अवसर पर दिया गया था। इसके बाद रिलायंस जियो ने अपनी 4जी सेवाएं आधिकारिक रूप से सितम्बर दो हज़ार सोलह में आम लोगों के इस्तमाल के लिए देश में लॉंच की। रिलायंस जियो ने अपनी इस 4जी सर्विस को इक्कतीस मार्च दो हज़ार सत्रह तक वॉयस कॉल्स और इंटरनेट डेटा पूरी तरह मुफ्त में दिया।

जिओ के लॉन्च होते ही इसने रिकॉर्ड तोड़ एक करोड़ साठ लाख ग्राहकों को पहले महीने में अपना जिओ का सिम कार्ड बेचा। दो हज़ार सत्रह के खत्म होते होते जिओ के ग्राहकों की संख्या बढ़कर रिकॉर्ड तेरह करोड़ हो चुकी थी जो अपने आप में ही एक अनोखी और आश्चर्यजनक बात थी।

रिलायंस जियो ने भारत की घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स के साथ अपना खुद का 4जी स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक करार किया था। लेकिन रिलायंस ने दो हज़ार तरह की शुरुआत में ही अपना खुद का 4जी स्मार्टफोन ‘वॉटर वन’ के नाम से अपनी नई श्रृंखला लॉन्च की। रिलायंस अभी इसी श्रृंखला की ‘वॉटर टू’ सीरीज़ को लॉन्च करने की भी तैयारी कर रहा है।

जिओ प्रोडक्ट्स और सेवाएं | Jio Products and Services in Hindi

रिलायंस के पास प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की एक बहुत बड़ी श्रृंखला है। कुछ प्रमुख रिलायंस प्रोडक्ट्स और सर्विसेज इस प्रकार हैं :

  • रिलायंस एविएशन
  • रिलायंस पेट्रोलियम
  • रिलायंस फ्रेश
  • रिलायंस ट्रेंडज़
  • रिलायंस जियो मार्ट
  • रिलायंस अर्बन लैडर
  • रिलायंस डिजिटल
  • रिलायंस स्मार्ट पॉइंट
  • अजीओ डॉट कॉम
  • रेल्फलेक्स आदि।

जिओ नेट वर्थ | JIO Net Worth in Hindi

रिलायंस को भारत की सबसे बड़ी कंपनी होने का दर्जा हासिल है। रिलायंस जिओ एक साल में कितना कमाता है यह जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। रिलायंस जिओ सिम कार्ड बनाने और इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने तक ही सीमित नहीं है।

रिलायंस जिओ इसके अलावा पेट्रोकेमिकल्स, प्राकृतिक गैस, ग्रॉसरी स्टोर्स, रिलायंस ट्रेंड्स के नाम से चलने वाले फैशन एंपोरियम, टेलीकॉम सेवाएं जैसे कई क्षेत्र इसके कमाई के साधन हैं। रिलायंस लिमिटेड ने हाल ही में अपने शेयरों में भारी वृद्धि की है जिससे दुनिया की टॉप पांच सौ कंपनीयों में रिलायंस को एक सौ पचपन वां स्थान मिला है। बात करेंगे रिलायंस की नेट वैल्यू की तो रिलायंस ने दो हज़ार बिस इक्कीस में नेट बारह हज़ार करोड़ से ज़्यादा की कमाई की।

जिओ कम्पनी के मालिक | JIO Company Owner in Hindi

रिलायंस जियो इंफोकॉम के मालिक मुकेश अम्बानी है जो भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कहे जाते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को मुकेश अंबानी के पिता धीरजलाल अम्बानी द्वारा उन्नीस सौ तिहत्तर में स्थापित किया गया था।

दोस्तों, जैसा की अब आप JIO का फुल फॉर्म (JIO Full Form in Hindi) के बारे में पता चल गया है, आइये अब हम जानते है।

  • नीट का फुल फाॅर्म क्या हैं? (NEET Full Form in Hindi)
  • DTP की फुल फॉर्म क्या है? (DTP Full Form in Hindi)

Filed Under: Full Form Tagged With: FULL FORM

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Latest Posts

सपने में अजगर देखना (See Python in Dream in Hindi)

सपने में नींबू देखना (Dreaming of Lemons in Hindi)

सपने में चप्पल देखना (Seeing Slippers in a Dream in Hindi)

सपने में ट्रैन में सफर करना (Traveling in a Dream in a Train in Hindi) :

सपने में नारियल देखना (Seeing Coconut in Dream in Hindi)

सपने में हनुमान जी को देखना (Seeing Hanuman Ji in Dream in Hindi)

सपने में गोबर देखना (Seeing Dung in the Dream in Hindi)

सपने में सफेद सांप देखना (Seeing White Snake in Dream in Hindi)

सपने में लड़की देखना (Seeing Dream Girl in Hindi)

सपने में घोड़ा देखना (Seeing Horse in Dream in Hindi)

सपने में गाय देखना (Dreaming of Cow in Hindi)

सपने में चावल देखना (See Rice in Dream in Hindi)

सपने में बच्चा देखना (Seeing Baby in Dream in Hindi)

सपने में ट्रेन देखना (Dreaming of Train in Hindi)

सपने में खाना खाना (Eating Food in a Dream in Hindi)

Categories

  • Culture
  • Forts
  • Full Form
  • Geography
  • Hindi Grammar
  • Indian History
  • Polity
  • Rajasthan History
  • Rajasthan State
  • Review
  • Science
  • Spiritual
  • Technology
  • TUTORIAL
  • Vadya Yantra

Footer

Pages

ABOUT US

CONTACT US

PRIVICY POLICIY

DISCLAIMER 

TERM & CONDITIONS

Copyright © 2023 · Magazine Pro on Genesis Framework · WordPress · Log in