HR Full Form in Hindi – हर संस्था या कम्पनी में कई तरह के लोगों को नौकरी दी जाती है। एक कम्पनी को चलाने और उसे सफल बनाने के लिए वहां काम कर रहे कर्मचारियों का सबसे बड़ा योगदान होता है। कर्मचारियों की मेहनत और उनकी लगन किसी संस्थान के सफल होने की सबसे बड़ी चाबी होती है।
ऐसे लोगों को काम पर रखना जो अपनी मेहनत और ईमानदारी से अपनी कम्पनी या संस्था को ऊंचाइयों तक पहुचाएं यह सबसे महत्वपूर्ण टास्क होता है। एक संस्था की ज़रूरतों के हिसाब से कैसे लोगों को नौकरी पर रखना है, कौनसे कौनसे पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करनी है,
भर्ती प्रक्रिया के दौरान कौनसी कौनसी चीजों पर गौर किया जाएगा, कोई उम्मीदवार संस्था की सफलता में कैसे योगदान दे सकता है, सही और अपने काम के प्रति जागरूक, वफादार और ज़िम्मेदार कैंडिडेट को चुनना -ये सभी किसी भी कम्पनी या संस्था के लिए अहम फैसले होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि वह कौनसा पद है जो इन सब बातों का ध्यान रखता है और फैसले लेताहै, कौन उम्मीदवारों को चुनता है और भर्ती प्रक्रिया के हर स्तर पर इसका हिस्सा होता है? तो आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम इन्हीं सब सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश करेंगे।
HR क्या है? | What is HR in Hindi?
HR वह पद या पोस्ट होती है जो किसी संस्था या कम्पनी में काम करने वाले कर्मचारियों के चयन और उनकी भर्ती के लिए ज़िम्मेदार होती है। HR की पोस्ट किसी संस्था की सबसे ज़रूरी पोस्ट्स में से एक होती है। यह प्रबंधन या मैनेजमेंट और कर्मचारियों के बीच की सीधी कड़ी होती है।
HR अपनी कम्पनी में काम करने वाले कर्मचारियों की शिकायतों को सुलझाने, उनके सुझावों पर गौर करने, कार्यस्थल को अनुशासन और नियमों के अनुसार चलाने और मैनेजमेंट और कर्मचारियों के बीच होने वाले किसी भी तह के टकराव को टालने में कुशल होता है। इसलिए संस्था में काम करने वाले कर्मचारियों के काम के लिए एक तरह से HR ज़िम्मेदार होता है। तो अब आइये जानते हैं कि HR का फुल फॉर्म क्या होता है।
HR का फुल फॉर्म | HR Full Form in Hindi
HR का फुल फॉर्म Human Resources होता है जिसे हिंदी में मानव संसाधन कहा जाता है। यह किसी कम्पनी या संस्था में उम्मीदवारों की भर्ती से लेकर उनके बीच किये जाने वाले कामों और ज़िम्मेदारियों के बंटवारे और उनके नियमन के लिए ज़िम्मेदार व्यक्ति होता है।
मेडिकल क्षेत्र में HR का फुल फॉर्म Heart Rate होता है जिसे हिंदी में हृदय गति कहते हैं।
HR के कार्य | Functions of HR in Hindi
HR का फुल फॉर्म (HR Full Form in Hindi) क्या होता है ये हमने जान लिया है। अब बात करते हैं एक HR को किन किन तरह कामों और ज़िम्मेदारियों को वहन पड़ता है –
- एक HR का सबसे बड़ा काम होता है अपनी कम्पनी या संस्था के लिए नए लोगों की भर्ती।
- यह एक बहुत चुनौती भरा काम होता है क्योंकि आपको ऐसे लोगों को चुनना होता है जो अपने संगठन के लिए ईमानदार रहकर काम कर सके और संगठन को आगे बढ़ा सकें।
- HR का दूसरा ज़रूरी काम होता है नए कर्मचारियों के इंटरव्यू से लगा कर उनके पद ग्रहण तक हर चरण में निष्पक्षता बनाये रखना।
- भर्ती किये गए कर्मचारियों को उनके नए वर्कप्लेस से परिचित करवाना और ज़रूरी स्किल्स डेवेलप करने के लिए आवश्यकता के अनुसार ट्रेनिंग सेशंस, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम चलना।
- अपनी संस्था के कर्मचारियों के प्रदर्शन को मोनिटर करना, उनके काम का रेकॉर्ड रखना, उनकी दक्षता के अनुसार उनके काम को प्रोत्साहित करना, कार्य स्थल पर सकारात्मक वातावरण बनाये रखना जिससे एम्प्लाइज में काम करने का जज़्बा बना रहे।
- HR का एक और ज़रूरी टास्क होता है मैनेजमेंट और कर्मचारियों के बीच के विवादों को सुलझाने और कर्मचारियों की परेशनियाँ सुन कर उनका हल निकालने की कोशिश करता है जिससे संस्था के कर्मचारियों और मैनेजमेंट के बीच में किसी भी तरह की कोई तनाव की स्थिती पैदा न हो पाए।
- संस्था में काम कर रहे लोगों के हितों के बारे में सोचना, उनके काम करने के घंटे तय करना, अनुशासन बनाये रखना, नियमों का पालन करवाना, उनकी शिकायतों को सुनना, उन्हें प्रोत्साहन देना और अच्छे काम के लिए रिवॉर्ड और पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाना।
HR के उत्तरदायित्व क्या हैं? | Responsibilities of An HR in Hindi :
एक HR के प्रमुख दायित्व इस प्रकार हैं:
- अपनी कम्पनी या संस्था के खाली पदों की पहचान करना।
- इसके बाद खाली पदों को भरने के लिए विज्ञापनों को जारी करवाना।
- उम्मीदवारों के द्वारा सबमिट किये गए सीवीज़ को छाँटना।
- चुने हुए कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाना।
- इंटरव्यू का समय और जगह तय करना।
- चुने गए उम्मीदवारों को उनके पदों पर नियुक्त करना।
- कम्पनी में दी जाने वाली छुट्टियों को तय करवाना।
- कर्मचारियों के कार्य को एडमिनिस्टर करना।
- कर्मचारियों को समय से सैलरी पे करना और इंवॉइसस का रिकॉर्ड रखना आदि एक HR के कुछ प्रमुख दायित्व होते हैं।
HR कैसे बनें? | How to Become An HR in Hindi :
HR बनने के लिए आपको निचे दी गयी बातों का ध्यान रखना होगा :
किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री हासिल कर सकते हैं। HR बनने के लिए आपको अपनी ग्रेजुएशन में गणित, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, बिजनेस स्टडीज़, कम्युनिकेशन आदि विषय चुन सकते हैं। इसके अलावा आप B.S या B.Sc. कोर्सेस में कम्युनिकेशन, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, एकाउंटिंग, ह्यूमन रिसोर्स थ्योरी, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जैसे कई सारे विकल्पों में से किसी को भी चुन सकते हैं।
इसके बाद आपको एक साल की इंटर्नशिप करनी होगी जो आपके आगे के करियर की नींव तैयार करेगी। आजकल कई सारी कम्पनियां ग्रेजुएट्स को इंटर्नशिप ऑफर करती हैं जो उन्हें कम्पनी कैसे चलती है, की एक गहरी समझ प्रदान करती है। इंटर्नशिप के बाद आप चाहें तो सीधे ही वैकेंसी के माध्यम से HR की पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं या फिर आप आगे इसी में मास्टर डिग्री हासिल करके मास्टर और उसके बाद डॉक्टरेट की डिग्री हासिल कर सकते हैं और अपनी शैक्षणिक योग्यताओं को और आगे तक ले जा सकते हैं।
HR की सैलरी | Salary of An HR in Hindi :
भारत में HR की सैलरी इस बात पर निर्भर करती है कि वह कितनी बड़ी कम्पनी या संस्था में काम कर रहा है। लेकिन सामान्यतया एक HR की सैलरी दो लाख पचास हज़ार सालाना से लेकर बिस लाख रुपए सालाना तक हो सकती है। यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि एक HR की जॉब बहुत ही चुनौती भरी होती है इसलिए एक HR की सैलरी बहुत कुछ उसके द्वारा किये गए कामों के अवलोकन और उसकी परफॉरमेंस पर निर्भर करती है।
दोस्तों, जैसा की अब आप HR का फुल फॉर्म (HR Full Form in Hindi) के बारे में पता चल गया है, आइये अब हम जानते है।
- FIFA Full Form in Hindi | फीफा का फुल फॉर्म क्या है?
- DVD Full Form in Hindi | डीवीडी का फूल फाॅर्म क्या है?
Leave a Reply