FIFA Full Form in Hindi | FIFA संयुक्त राष्ट्र के बाद दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय संगठन है। FIFA विश्व भर के देशों के बीच होने वाले फुटबॉल के बड़े बड़े मैचों का आयोजन करने वाली सबसे बड़ी संस्था है। यह हर चार साल बाद FIFA World Cup जिसे हिंदी में फीफा विश्वकप भी कहा जाता है, के धमाकेदार आयोजनों लिए दुनिया भर में जाना जाता है।
फुटबॉल के दीवाने इस विश्व कप का बेसब्री से इंतजार करते हैं और लोगों के बीच फुटबॉल की दीवानगी देखते ही बनती है। इस पोस्ट में हम आगे फीफा का फुल फॉर्म (FIFA Full Form in Hindi) क्या है?, इसका इतिहास क्या है, फीफा किन – किन तरह के फुटबॉल मैच का आयोजन करवाती है, इन सब की जानकारी हासिल करेंगे।
FIFA Full Form in Hindi | फीफा का फुल फॉर्म क्या है?
FIFA Full Form in Hindi फ्रेंच भाषा से लिया गया शब्द है जिसका फुल फॉर्म Fédération Internationale de Football Association जिसे हिंदी में फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन होता है। यह एसोसिएशन तीन तरह के खेलों के प्रबंधन, नियमन और इनसे जुड़े हर तरह के अंतराष्ट्रीय खेलो का आयोजन भी करवाता है।
ये तीन खेल हैं –
फुटबॉल – यह एक विश्व प्रसिद्ध आउटडोर खेल है जिसमें ग्यारह खिलाड़ी होते है और यह एक बहुत बड़े आयताकार मैदान पर खेला जाता है जिसे ‘पिच’ कहते हैं।
फुटसल – यह फुटबॉल की ही तरह का एक खेल है। फुटसल एक इनडोर खेल है जिसमें पांच खिलाड़ी होते है और यह कठोर सतह पर ही खेला जाता है।
बीच सॉसर – इसमें और सामान्य फूटबॉल में बस इतना ही अंतर है कि यह समुद्र किनारे बीच की मिट्टी पर खेला जाता है।
History of FIFA in Hindi | फीफा का इतिहास क्या है?
यूरोप महाद्वीप के सात देशों – डेनमार्क, बेल्जियम, फ्रांस, नीदरलैंड्स, स्पेन, स्विट्जरलैंड और स्वीडन ने मिलकर FIFA की स्थापना की। इसको बनाने के पीछे सबसे बड़ा मकसद यह था कि इन देशों के बीच हो रहे अंतराष्ट्रीय खेलों की प्रतियोगिताओं की सही से मॉनिटरिंग करने, खेलों की मदद से आपसी सौहार्द बढ़ाने, इनके नियमों को अच्छे से लागू करवाने और खेलों के मामलों में हो रही गड़बड़ियों को रोकने के लिए किया गया था।
FIFA की स्थापना इक्कीस मई उन्नीस सौ चार को पेरिस में की गई थी। जिस दिन इसकी स्थापना हो रही थी उसी दिन जर्मनी ने एक टेलीग्राफ भेजकर अपनी सदस्यता भी पक्की कर ली थी। इस तरीके से जर्मनी भी इसकी स्थापना के दिन इसका एक सदस्य बन गया था।
रोबोट गुएरिन FIFA के पहले अध्यक्ष थे। FIFA ने अपनी नई नियमावलियों वाली पहली प्रतियोगिता लंदन में आयोजित की थी।
FIFA ने अपने आधिकारिक पहला वर्ल्ड कप उरूग्वे में तेरह जुलाई उन्नीस सौ तीस को आयोजित किया था। यह विश्व का पहला और एकमात्र ऐसा विश्वकप था जिसमें हिस्सा लेने के लिए किसी भी तरह का कोई भी नियम नहीं बनाया गया था।
इस विश्वकप में FIFA के सभी सदस्य देशों की टीमों को बिना किसी नियमों के आमंत्रित किया गया था। यह पहला विश्वकप था जिसकी मेजबानी उरूग्वे ने की थी और यह पहली और आखिरी बार हुआ जब उरुग्वे ने अर्जेंटीना को हराकर यह विश्वकप जीता था।
Headquarters of FIFA in Hindi? | फीफा का मुख्यालय कहाँ है?
FIFA Full Form in Hindi के बारे में आपने जान लिया है अब बात करते है फीफा का मुख्यालय के बारे में? फीफा का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के एक शहर ज़्यूरिख में स्थित है। यह दो हज़ार छह से फीफा का मुख्यालय बना हुआ है।
FIFA Tournaments List in Hindi | फीफा टूर्नामेंट्स की लिस्ट
चलिए बात करते हैं उन खेलों और प्रतियोगिताओं की जिनका आयोजन फीफा की तरफ से किया जाता है :-
- फीफा अंडर – सत्रह विश्व कप
- फीफा अंडर – बीस विश्वकप
- पुरुष ओलंपिक फुटबाल टूर्नामेंट – अंडर तेईस
- फीफा फुटसल विश्वकप
- फीफा बीच सॉकर विश्वकप
- पुरुष युवा ओलंपिक फुटसल टूर्नामेंट
- फीफा अरब कप
- फीफा अंडर – सत्रह महिला विश्व कप
- फीफा अंडर – बीस महिला विश्वकप
- महिला ओलंपिक फुटबॉल टूर्नामेंट
- महिला युवा ओलंपिक फुटसल टूर्नामेंट
- ब्लू स्टार / फीफा यूथ कप
- फीफा वर्ल्ड कप
- फीफा कंफेडरेशन्स कप
- फीफा क्लब विश्व कप आदि।
फीफा वर्ल्ड कप का इतिहास | FIFA World Cup History in Hindi
- 1930 – FIFA के इतिहास का पहला वर्ल्ड कप उरुग्वे में खेला गया था। इसमें तरह देशों ने भाग लिया था और इसमें उरुग्वे ने ही चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती थी।
- 1934 – FIFA द्वारा आयोजित यह दूसरे नम्बर का विश्व कप इटली में अयोजित किया गया था। इसमें सोलह देशों ने भाग लिया था। इसका फाइनल मैच भी इटली ने ही जीता था।
- 1938 – फीफा का तीसरा विश्व कप फ्रांस में आयोजित हुआ था। इसमें भी इटली ने विश्व कप जीता जीता था।
- 1950 – इस साल फिफा वर्ल्ड कप की मेज़बानी ब्राज़ील को मिली थी। इस बार उरुग्वे ने ट्रॉफी अपने नाम की।
- 1954 – इस बार स्विट्जरलैंड को मेज़बानी का मौका दिया गया था। इस साल विश्व कप की ट्रोफी पश्चिम जर्मनी ने अपने नाम की।
- 1958 – इस साल मेज़बानी करना मौका स्वीडन को दिया गया था। इस बार की विजेता टीम ब्राज़ील रही।
- 1962 – चिली की मेज़बानी में खेले गए इस साल के फीफा वर्ल्ड कप को ब्राज़ील ने अपने नाम किया।
- 1966 – इस साल के फीफा वर्ल्ड इंग्लैंड में खेले गए थे और इंग्लैंड ने ही वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी।
- 1970 – मैक्सिको में खेले गए उन्नीस सौ सत्तर के इस वर्ल्ड कप में ब्राज़ील ने खुद को फिर एक बार चैंपियन साबित किया।
- 1974 – पश्चिम जर्मनी ने इस साल की मेज़बानी की और वर्ल्ड कप चैंपियन का खिताब भी जर्मनी को ही मिला।
- 1978 – अर्जेंटीना को इस साल की मेज़बानी करने का मौका मिला और इसने विश्व कप को भी अपने नाम कर दिया।
- 1982 – स्पेन की मेज़बानी में हुए इस विश्व कप को इटली ने अपने नाम किया।
- 1986 – अर्जेंटीना के नाम हुए इस साल के वर्ल्ड कप की मेज़बानी मेक्सिको ने की।
- 1990 – इटली की मेज़बानी में हुए इस वर्ल्ड कप को उस वक़्त के पश्चिमी जर्मनी ने अपने नाम किया।
- 1994 – इस साल के फीफा वर्ल्ड कप की मेज़बानी संयुक्त राज्य अमेरिका को मिली और विश्व कप ट्रॉफी ब्राज़ील ने हासिल की।
- 1998 – इस साल का मेज़बान और चैंपियन दोनों ही यह देश था – स्पेन।
- 2002 – जापान और दक्षिण कोरिया की संयुक्त मेज़बानी वाले इस वर्ल्ड कप को स्पेन ने अपने नाम किया।
- 2006 – इस साल जर्मनी ने विश्व कप की अगुवाई की और इस साल का चैंपियन इटली बना।
- 2010 – दक्षिण अफ्रीका की मेज़बानी में हुए इन खेलों में स्पेन ट्रॉफी अपने घर ले गया।
- 2014 – इस साल की मेज़बानी ब्राज़ील ने की थी। जर्मनी इस बार ट्रॉफी अपने नाम कर गया।
- 2018 – रूस ने इस बार फीफा वर्ल्ड कप की मेज़बानी की और ट्रॉफी का हकदार बना फ्रांस।
- 2022 – दो हज़ार बाईस के फिफा विश्व कप का आयोजन क़तर में होने जा रहा है।
दोस्तों, जैसा की अब आप फीफा का फुल फॉर्म (FIFA Full Form in Hindi) के बारे में पता चल गया है, आइये अब हम जानते है।
- BSF की फुल फॉर्म क्या है? (BSF Full Form in Hindi)
- डीवीडी का फूल फाॅर्म क्या है? (DVD Full Form in Hindi)
हमें आशा है कि आप को फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी सारी जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से मिल गई होगी जिसमें फीफा क्या है, फीफा का फुल फॉर्म (FIFA Full Form in Hindi) क्या है, फीफा वर्ल्ड कप का इतिहास क्या है? और आशा करते हैं कि यह पोस्ट FIFA Full Form in Hindi आपके लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई होगी।
Leave a Reply