Essay On Peacock In Hindi – इस दुनिया में हमें हज़ारों निराले, अनोखे और विशिष्ट पशु और पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल जाती हैं। लेकिन सिर्फ कुछ ही ऐसी प्रजातियां होती हैं। जो वाकई में आश्चर्यजनक रूप से खूबसूरत होती हैं। ऐसी ही एक बहुत ही खूबसूरत पक्षी है मोर। संस्कृत साहित्य से लेकर मुग़ल सल्तनत तक में मोर अपना विशिष्ट स्थान रखता है।
मोर की इन्हीं खासियतों की वजह से आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए मोर पर निबंध (Essay On Peacock In Hindi) लेकर आए हैं जिसमें आप कक्षा 1 से 12 के लिए पूछे जाने सवालों जैसे – मोर पर 10 लाइन, मोर पर निबंध 100 शब्द, मोर पर निबंध 200 शब्द और मोर पर निबंध 500 शब्दों पर एक बहुत ही सुंदर और सरल निबंध लिख पाएंगे।
मोर पर 10 लाइन (Essay On Peacock In Hindi 10 Lines) :
- मोर को हमारा राष्ट्रीय पक्षी होने का गौरव मिला हुआ है।
- पूरे विश्व में मोर की सिर्फ तीन प्रजातियाँ ही पाई जाती हैं जिनमें से भारत में पाया जाने वाला मोर सबसे सुंदर प्रजाति का मोर होता है।
- भारतीय मोर की चमकीली नीली गर्दन और सिर पर बहुत सुंदर कलँगी होती है।
- मोर के पैर बहुत मज़बूत होते हैं जिस वजह से मोर ज़्यादा तेज़ भाग सकते हैं।
- मोर एक सर्वाहारी पक्षी होता है।
- मोर की आवाज़ विशेष रूप से बारिश के मौसम में बहुत मधुर लगती है।
- खुश होने पर मोर अपने पंख फैला कर नाचता है और अपनी प्रसन्नता ज़ाहिर करता है।
- गांव के बच्चों को मोर पंख इकट्ठा करने का बहुत शौक होता है।
- मोर की कलाओं से प्रेरित होकर ही मथुरा में मयूर नृत्य का प्रसहलन बढ़ा।
- मुझे मोर बहुत ही अच्छे लगते हैं।
मोर पर निबंध 100 शब्द (Essay On Peacock In Hindi 100 Words) :
भारत में पाए जाने वाले हजारों तरह के पक्षियों में अगर कोई पक्षी सबसे सुंदर माना जाएगा तो वह है मोर। मोर की अतुल्य सुंदरता की वजह से ही इससे भारत का राष्ट्रीय पक्षी होने का गौरव हासिल हुआ है। भारत में पाई जाने वाली मुर्गी की प्रजाति को एशियाई मोरिया नीले मोर कहा जाता है। यह मुख्यतः दक्षिणी एशिया के जंगलों में पाए जाते हैं। मोर बहुत ही संकोची स्वभाव के पक्षी होते हैं।
मोर खाने की तलाश में इंसानी आवासो में भी आ जाते हैं। बच्चे हो या बूढ़े हो, सबको ही मोर देखकर बहुत ही ज्यादा खुशी मिलती है। लोग बहुत खुश होते हैं। जब वे मोड़ को अपने पंख फैलाकर खुशी से नाचते हुए देखते हैं। मोर के पंखों की इस सुंदरता की वजह से ही इसे पक्षियों का राजा या पक्षीराज भी कहा जाता है।
मोर्नी अंडे देने के लिए घोंसला नहीं बनाती, बल्कि जमीन पर ही किसी सुरक्षित जगह पर अंडे देती है एक मोर की औसत उम्र 25 से 35 साल के बीच की होती है। हमारे शास्त्रों में भी मोर की हत्या करना या मोर का शिकार करना सबसे बड़ा पाप माना गया है। मोर की घटती संख्या की वजह से हमें इन्हें और इनकी प्रजाति को बचाने की जरूरत है।
ये भी पढ़े –
मोर पर निबंध 200 शब्द (Essay On Peacock In Hindi 200 Words) :
भारत में पाए जाने वाले सभी पक्षियों में से सबसे खूबसूरत पक्षी अगर कोई है, तो वह है मोर चमकीली नीली गर्दन सिर पर सुंदर कलंगी अति आकर्षक पंखों वाली पूँछ और मजबूत पैर वाले इस पक्षी को हम गांव में और जंगलों में घूमते हुए देख सकते हैं। मोर लंबी दूरी से उड़ नहीं सकते हैं इसी वजह से मादा मोरनी जमीन पर ही अपने अंडे देना पसंद करती है।
बारिश के मौसम में मोरनी को रिझाने के लिए मोर अपने पूरे पंख फैलाकर खुशी से नाचता है। यह दृश्य देखकर सभी लोग बहुत प्रसन्न हो जाते हैं, गांव में बच्चे बहुत ही उत्साह से मोर के पंख इकट्ठा करने जंगलों में जाते हैं। इस विषय में मोर की सबसे प्रमुख सिर्फ तीन ही प्रजातियां पाई जाती है उसमें से भारत में पाया जाने वाला नीला मोर सबसे सुंदर मोर है।
मोर तीतर प्रजाति का एक पक्षी है। जंगलों के कम होने की वजह से इस सुंदर पक्षी को इंसानी आबादी में खाने की तलाश में आना पड़ता है। राष्ट्रीय पक्षी होने की वजह से मोर का शिकार अत्यंत घृणित और दंडनीय अपराध माना जाता है। मोर के संरक्षण और संवर्धन से ही हम इनकी कम होती संख्या को बढ़ा सकते हैं। इस प्रकार सबको प्यारी इस पक्षी प्रजाति को बचाने के लिए नासिर सरकार को बल्कि लोगों को भी कड़े नियम उठाने की जरूरत है।
मोर पर निबंध 300 शब्द (Essay On Peacock In Hindi 300 Words) :
मोर पर निबंध प्रस्तावना (Essay On Peacock In Hindi) :
भारत के राष्ट्रीय पक्षी के रूप में मोर को जो गौरव और सम्मान हासिल है।वह अन्य किसी पक्षी को नहीं है दक्षिण एशिया में पाई जाने वाली इस मूर्ति प्रजाति को ना सिर्फ भारत में बल्कि भारत के अलावा श्रीलंका म्यानमार ने भी मोर को अपना राष्ट्रीय पक्षी का दर्ज़ा दे रखा है।
मोर की विशेषता (Characteristic of Peacock in Hindi) :
मोरे शर्मीले स्वभाव का पक्षी है, जो ज्यादातर जंगलों के एकांत में रहना पसंद करता है। नर मोर की गर्दन चमकीले हरे और नीले रंग की आभा देती है और उनके सिर पर एक बहुत ही सुंदर मुकुट नुमा कलंगी होती है। जो देखने में बहुत आकर्षक लगती है। इनकी छोटी पूछ के ऊपर एक बहुत लंबी पंखों की एक श्रंखला होती है। जिन्हें वह प्रणम्य या बारिश के मौसम में अपनी खुशी जाहिर करने के लिए फैलाकर नाचते हैं। मोर के इस प्रकार नाचने की वजह से ही यह लोगों का प्रिय पक्षी है।
मोर का महत्व (Importance of Peacock in Hindi) :
मोर एक सर्वाहारी पक्षी है मोर खाने के मामले में कोई विशिष्ट स्वाद नहीं रखते। इन्हें जो भी खाने को मिलता है। यह खा लेते हैं। मोर का महत्व इसलिए भी बढ़ गया। क्योंकि इसे भारत का राष्ट्रीय पक्षी के रूप में मान्यता मिली हुई है। मोर की प्रजाति को बनाने के लिए भारत सरकार ने इनके शिकार को अवैध घोषित कर रखा है। भारत के कई ग्रामीण इलाकों में आज भी मोर की आवाज को बारिश के आने का संकेत माना जाता है।
उपसंहार (Essay On Peacock In Hindi) :
इस प्रकार हम कह सकते हैं कि मोर प्रकृति की एक अमूल्य देन है और उसकी प्रजाति को बचाना हमारा कर्तव्य है। एक राष्ट्रीय चिन्ह होने के साथ-साथ मोर एक बहुत ही स्नेही और विश्वसनीय पक्षी होते हैं। लंबी दूरी तक ना उठाने के कारण यह अक्सर इंसानी बस्तियों में देखे जाते हैं। लोग आज भी इनका शिकार करके इनके पंखों को ऊंचे दामों पर बेचते हैं। यह एक निंदनीय और अवैध अपराध है। मोरो को उचित संरक्षण देकर ही हम इनकी प्रजाति को बता सकते हैं।
Leave a Reply