मनुष्य जीवन पानी के बगैर कुछ भी नहीं है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सपने में पानी देखना आपके आने वाले जीवन को किस तरीके से प्रभावित करेगा? सपने में पानी देखना किस तरह का संकेत माना जाता है? स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पानी देखने की क्या व्याख्या की जाती है? और सपने में पानी देखना हमारे जीवन को किस तरह प्रभावित करता है? क्या आप उन लोगों में से हैं जिन्होंने सपने में पानी देखा है? और आप इस सपने का सही विश्लेषण जानना चाहते हैं तो दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम सपने में पानी देखना विषय पर विस्तार से चर्चा करने वाले हैं, इसलिए इस पोस्ट को हम पदक जरूर पढ़ें।
सपने में पानी देखना (Dreaming of Water in Hindi) :
दोस्तों, सपने में पानी देखना कई सारी परिस्थितियों की तरफ इशारा करता है। सपने में पानी देखना, सपने में गंदा पानी देखना, बाढ़ का पानी देखना, समुद्र का पानी देखना, उबलता हुआ पानी देखना, नदी में पानी देखना, झरने का पानी देखना जैसी कई परिस्थितियां हम अपने सपनों में देखते हैं। इन्हीं अलग अलग परिस्थितियों के अनुसार इस सपने का विश्लेषण अलग अलग अर्थों में किया गया है। तो आइए जानते हैं पानी की अलग अलग स्थितियों के अनुसार इस सपने का क्या मतलब होता है –
पानी को पृथ्वी का सबसे शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है। जब यह शांत होता है तो सुहावना लगता है लेकिन जल प्रलय सबसे खतरनाक और विनाशकारी माना जाता है। लेकिन फिर भी अगर हम सपने में पानी देखना, देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। वहीं दूसरी तरफ सपने में गंदा पानी देखना अशुभ संकेत माना जाता है क्योंकि यह आने वाले समय में आपको शारीरिक और मानसिक पीड़ा में डाल सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सपने में पानी देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह सपना आपको बताता है कि आने वाले समय में आपको अच्छे अवसर मिलने वाले हैं और सफलता आपके कदम छूने वाली है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पानी देखना आपकी इच्छाएं और मनोकामनाओं के पूरा होने की तरफ इशारा करता है। आने वाले समय में आपकी किस्मत बहुत जल्द बदलने वाली है और आप एक सुखी जीवन जिएंगे।
ये भी पढ़े –
सपने में बाढ़ देखना (Dreaming Flood in Hindi) :
सपने में बाढ़ देखना और बाढ़ का पानी देखना अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। बाढ़ प्राकृतिक आपदा है जो बहुत तबाही मचाती है। बाढ़ जहां जाती है वहां लोगों को बहुत नुकसान उठाना पड़ता है। सपने में बाढ़ देखना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपको आने वाले समय में बहुत जल्द एक बुरी खबर सुनने को मिलेगी इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप धैर्य से काम लें और अपने परिवार की मदद से इन समस्याओं को पार कर लेंगे।
सपने में बारिश की बूंदें देखना (Seeing Raindrops in Dream in Hindi) :
सपने में बारिश की बूंदे देखना आपके लिए बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। अगर आप सपने में हल्की बारिश देखते हैं तो इसका मतलब यह है कि आप दूसरों को माफ करने में यकीन रखते हैं। सपने में बड़ी-बड़ी बूंदे देखना इस बात का संकेत है कि आप आने वाले समय में अपनी पिछली सारी समस्याओं से छुटकारा पाने वाले हैं। सपने में बारिश देखना यह बताता है कि भविष्य में आप एक नई शुरुआत करेंगे जिसमें आपको बहुत लाभ मिलने वाला है।
ये भी पढ़े –
सपने में समुद्र का पानी देखना (Seeing Sea Water in Dream in Hindi) :
सपने में समुद्र का पानी देखना आपको यह संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको अपनी बुरी आदत और गलतियों को सुधारना होगा वरना आपको इसके बहुत बुरे और नुकसानदायक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। सपने में समुद्र का पानी देखना आपको यह चेतावनी देता है कि थोड़ी सी मेहनत से आप एक जिम्मेदार इंसान बन सकते हैं वरना इससे आपकी छविको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सपने में उबलता गर्म पानी देखना (Seeing Boiling Hot Water in a Dream in Hindi) :
सपने में उबलता पानी देखना इस बात का संकेत है कि आपके अंदर भावनाओं की बाढ़ आ गई है। यह सपना बताता है कि आपने अपने मन के अंदर इतनी सारी भावनाओं को दबा कर रखा है कि यह आपके जीवन में परेशानियों का कारण बन सकता है। सपने में उबलता पानी इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाले समय में आपको अपनी भावनाओं को अपने मन से बाहर निकालने के तरीके ढूंढने ही पड़ेंगे। सपने में पानी देखना यह सपना आपको खुद को स्थिर रखने और अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने की सलाह देता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आने वाले समय में आप को बहुत बड़ा नुकसान होने की संभावना है।
सपने में सूनामी देखना (Dreaming Tsunami in Hindi) :
सपने में सुनामी देखना बिल्कुल भी अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। सुनामी प्रलय का प्रतीक है जो बहुत विनाशकारी और दुखदाई होती है। सपने में सुनामी देखना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आने वाले समय में आपके सामने बहुत परेशानियां आने वाली हैं और आप उन परेशानियों का सामना करने के लिए तैयार नहीं है। सपने में पानी देखना यह सपना आपको खुद को मजबूत करने और विपरीत परिस्थितियों में भी हौसला रखने की सलाह देता है। परिस्थितियों का सामना करने के लिए आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल बिठाकर रखें, आप अवश्य ही बहुत जल्द इन परिस्थितियों को पार कर सकेंगे।
सपने में झरने का पानी देखना (Seeing Spring Water in Dream in Hindi) :
सपने में झरने का पानी देखना अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। सपने में झरने कई तरीके से दिख सकते हैं। सपने में पूरे वेग से बहता हुआ झरना देखना या खुद को झड़ने को एक टक निहारते हुए देखना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आने वाले समय में आपको कोई ऐसी बीमारी होने वाली है जिसकी वजह से आपको बहुत कष्ट उठाना पड़ सकता है। अगर आप इस बुरे प्रभाव से बचना चाहते हैं तो आपको गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए ताकि इस बुरे सपने का प्रभाव आपके जीवन पर असर ना करे।
हमें उम्मीद है सपने में पानी देखना ये पोस्ट पढ़ के आपको सपने में पानी देखना का मतलब क्या होता है? ये मालूम हो गया होगा । तो सपने में पानी देखना जैसी और पोस्ट पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आते रहिये।
सपने में पानी देखना कैसा होता है?
स्वप्नन शास्त्र के अनुसार सपने में पानी देखना बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है। यह सपना आपको बताता है कि अभी आने वाले समय में आपको अच्छे अवसर मिलने वाले हैं और जल्द ही आपको सफलता मिलने वाली है। आपकी किस्मत बहुत जल्द ही बदलने वाली है।
सपने में पानी देखना शुभ या अशुभ?
शिव पुराण के अनुसार सपने में पानी देखना बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है। पानी को धरती का बहुत ही शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है। वहीं दूसरी तरफ सपने में गंदा पानी देखना बहुत ही अशुभ संकेत माना जाता है क्योंकि यह आने वाले समय में आपको बहुत ही बुरी तरिके से शारीरिक और मानसिक पीड़ा में डाल सकता है।