• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

NS MANTRA

Learn Something New

  • Home
  • Full Form
  • Hindi Grammar
  • Indian History
  • Rajasthan History
  • Spiritual
  • Technology

क्रिसमस पर निबंध (Crismistmas Essay in Hindi)

क्रिसमस पर निबंध – भारत देश सहिष्णुता का देश है। भारत धर्मनिरपेक्षता को सबसे ऊपर रखते हुए सभी धर्मों को समान दर्ज़ा देता है। भारत देश में विश्व के सभी प्रमुख धर्मों के लोग आकर बसते हैं और यहीं के होकर रह जाते हैं। इसीलिए भारत सरकार ने अपने धर्मनिरपेक्षता की नीति के तहत सभी धर्मों के प्रमुख त्योहारों पर राष्ट्रीय अवकाश रखकर सहिष्णुता का प्रदर्शन किया है।

भारत में सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना रखकर जीते हैं। इसी का एक प्रमाण है भारत में मनाए जाने वाले त्योहार राखी, दिवाली, होली, ईद, महावीर जयंती, बौद्ध जयंती, गुरु नानक जयंती, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस हो या क्रिसमस, लोहरी जैसे स्थानीय त्योहार भारत में हर त्योहार पर राष्ट्रीय अवकाश जरूर रखा जाता है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज की पोस्ट में हम आपके लिए क्रिसमस पर निबंध लेकर आए हैं हमें आशा है कि यह क्रिसमस पर निबंध पोस्ट पढ़ने के बाद आप भी क्रिसमस पर निबंध लिख पाने में सक्षम हो पाएंगे।

क्रिसमस पर निबंध की प्रस्तावना (Crismistmas Essay in Hindi) :

क्रिसमस का त्योहार, ईसाई धर्म के लोगों का सबसे बड़ा त्यौहार होता है। क्रिसमस को ईसाइयों के देवता यीशु मसीह के जन्म के 1 दिन पहले की शाम को मनाया जाता है, इसीलिए इसे क्रिसमस ईव (इवनिंग का छोटा रूप) भी कहा जाता है। क्रिसमस प्रसन्नता, हंसी – खुशी, प्रेम सौहार्द और समानता की भावना रखने वाला त्यौहार है। क्रिसमस के दिन पूरे विश्व में अवकाश होता है। ईसाई धर्मों के लोग क्रिसमस के कुछ दिन पहले से ही अपने घर गली मोहल्लों को रोशनी उसे सजाना शुरू कर देते हैं।

क्रिसमस क्यों मनाया जाता है?

ईसाई धर्म ग्रंथों की मान्यताओं के अनुसार ईश्वर ने धरती पर बेथलेहम के एक छोटे से गांव में रहने वाले एक दंपत्ति मरियम और यूसुफ को अपना पुत्र सौपने के लिए मरियम के सपने में स्वर्ग की एक परी को भेजा और उसे बताया कि ईश्वर अपना पुत्र तुम्हें सौंपना चाहते हैं। इसके बाद मरियम चमत्कारिक रूप से गर्भवती हो गई और जाहिर सी बात है यूसुफ को इस बात से बहुत धक्का पहुंचा।

युसूफ मरियम को छोड़कर जाने की बातें सोचने लगा, जिससे मरियम दुखी हो गई। एक रात को यूसुफ के सपने में स्वर्ग के एक देवदूत ने ईश्वर की इच्छा के बारे में उसे बताया और समाज में हुई बदनामी को बुलाकर उसने मरियम को अपने घर पर ही रखने को बोला। ऐसी मान्यता है कि यीशु मसीह का जन्म तबेले में रखी एक टोकरी में हुआ था।

हवा की बाइबिल में कहीं पर भी अस्तबल शब्द का इस्तेमाल नहीं पाया जाता है। जीसस क्राइस्ट की जन्म तारीख अभी तक अज्ञात है। इसलिए कुछ पाश्चात्य इतिहासकारों ने 25 दिसंबर के दिन यीशु मसीह का जन्मदिन मनाने की बात पर सहमति जताई। इस प्रकार यीशु मसीह जिसे ईश्वर का बेटा कहा जाता है की जयंती क्रिसमस के रूप में मनाई जाती है। इस प्रकार ईसाई धर्म का यह प्रमुख त्यौहार पूरे विश्व में हर्षोल्लास से मनाया जाने लगा।

ये भी पढ़े –

  • मेरी माँ निबंध
  • मेरा प्रिय नेता पर निबंध हिंदी में
  • वसंत ऋतु पर निबंध

क्रिसमस कैसे मनाते हैं?

क्रिसमस का त्यौहार पूरी दुनिया में हंसी खुशी के साथ मनाया जाता है। ईसाइयों का त्यौहार होने के बावजूद पूरी दुनिया इसे एक सांस्कृतिक एकता के रूप में मनाती है। क्रिसमस के दिन एक विशेष पेड़ को जंगल से काटकर लाया जाता है और उसे अलग-अलग अलंकारों से सजाया जाता है।

क्रिसमस के पेड़ को सजाने के लिए लाइट रोशनी, खिलौने झालर आदि का इस्तेमाल किया जाता है। क्रिसमस ट्री के सबसे ऊपरी भाग पर रखा जाने वाला सितारा यह संकेत देता है कि यीशु मसीह इस संसार की रोशनी है। ईसाइयों का ऐसा मानना है कि क्रिसमस के दिन संता क्लॉज नामक एक काल्पनिक पात्र सबको तोहफे बांटने आते हैं।

ईसाई लोग क्रिसमस की रात को घर की चिमनी के पास लाल और हरे रंग के मौजों को टांग देते हैं। छोटे-छोटे बच्चों की ऐसी मान्यता होती है कि मौजों में उनके द्वारा मांगा गया तोहफा सांता क्लॉस डाल देंगे। जबकि हकीकत में अपने घर के बच्चों को खुश करने के लिए परिवार वाले ही उनके रखे मौजो में गिफ्ट रख देते हैं।

क्रिसमस के दिन सब लोग एक दूसरे के घर जाकर उनको देख कर आते हैं। मिठाइयां बांटते हैं और इस प्रकार ये त्योहार मनाया जाता है। विदेशों में ये त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। सांस्कृतिक त्योहार के तौर पर क्रिसमस को ऐसे देशों में भी मनाया जाता है, जहां पर इसे मनाने का रिवाज नहीं है।

दक्षिण कोरिया, भारत, नेपाल, चीन आदि देशों में भी क्रिसमस को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस के दिन हर कोई लाल रंग की टोपी पहने हुए दिखाई देता है। यह सर्दियों में आता है इसलिए हर कोई लाल और सफेद रंग के गर्म कपड़े पहने हुए दिख जाता है। देशों में क्रिसमस के दौरान कई बड़े-बड़े मेले लगते हैं और लोग रात को आइस स्केटिंग करने का मजा लेते हैं। चर्च में क्रिसमस कैरोल गाए जाते हैं और विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाता है।

क्रिसमस पर निबंध का उपसंहार (Crismistmas Essay in Hindi) :

इस प्रकार हम क्रिसमस पर निबंध (Crismistmas Essay in Hindi) में कह सकते हैं कि क्रिसमस दुनिया के हर कोने में मनाया जाने वाला त्यौहार है। क्रिसमस एक वैश्विक धार्मिक सहिष्णुता बढ़ाने वाला त्यौहार है। क्योंकि इसे हर वर्ग हर देश में मनाया जाता है। क्रिसमस के दिन भारत में भी राष्ट्रीय अवकाश रखा जाता है।

क्रिसमस के दौरान हर कोई एक दूसरे को मैरी क्रिसमस बोलकर बधाइयां देता है। कई सारे विद्यालयों में क्रिसमस की छुट्टी से पहले चित्रकला प्रतियोगिता, का आयोजन करवाया जाता है। जिसमें बच्चे अपनी कल्पना शक्ति का इस्तेमाल करके अलग-अलग तरह के क्रिसमस ट्री बनाने की कोशिश करते हैं।

Filed Under: Hindi Grammar Tagged With: Hindi Nibandh

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Latest Posts

भूकंप किसे कहते है? (What is an Earthquake in Hindi?)

हिंदी दिवस पर निबंध (Hindi Diwas Essay in Hindi)

परोपकार पर निबंध (Essay on Paropkar in Hindi)

मेरी प्रिय पुस्तक पर निबंध (Meri Priya Pustak Essay in Hindi)

वृक्षारोपण पर निबंध (Vriksharopan Essay in Hindi)

दिवाली पर निबंध (Diwali Essay in Hindi)

Essay On Peacock In Hindi – मोर पर निबंध

ताजमहल पर निबंध (Tajmahl Essay in Hindi)

होली पर निबंध (Holi Essay in Hindi)

ऑनलाइन शिक्षा का महत्व पर निबंध (Online Shiksha ka Mahatva in Hindi)

ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध (Global Warming Essay in Hindi)

राजस्थान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? (When and Why is Rajasthan Diwas Celebrated in Hindi)?

मेरे प्रिय नेता नरेंद्र मोदी पर निबंध (Essay on Narendra Modi in Hindi)

डायरी लेखन क्या है? डायरी कैसे लिखे? (Diary Lekhan in Hindi)

अनुच्छेद लेखन क्या है? अनुच्छेद लेखन कैसे लिखे? (Anuched Lekhan in Hindi)

Categories

  • Culture
  • Forts
  • Full Form
  • Geography
  • Hindi Grammar
  • Indian History
  • Polity
  • Rajasthan History
  • Rajasthan State
  • Review
  • Science
  • Spiritual
  • Technology
  • TUTORIAL
  • Uncategorized
  • Vadya Yantra

Footer

Pages

ABOUT US

CONTACT US

PRIVICY POLICIY

DISCLAIMER 

TERM & CONDITIONS

Copyright © 2022 · Magazine Pro on Genesis Framework · WordPress · Log in