• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

NS MANTRA

Learn Something New

  • Home
  • Full Form
  • Hindi Grammar
  • Indian History
  • Rajasthan History
  • Spiritual
  • Technology

BSF Full Form in Hindi | BSF का फुल फॉर्म क्या है?

BSF Full Form in Hindi | आपने अक्सर BSF का नाम सुना होगा। या BSF के जवानों के बारे में सुना होगा। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको BSF और इससे जुड़ी समस्त जानकारी देने की कोशिश करेंगे जिससे आप BSF क्या है? BSF का फुल फॉर्म क्या है? BSF का इतिहास क्या है? बीएसएफ कैसे ज्वाइन करें? BSF Full Form in Hindi क्या होता है? जैसी कई सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

BSF क्या है? | What Is BSF In Hindi :-

तो चलिए बात करते हैं BSF क्या होता है? BSF हमारे देश भारत की बाउंड्री या सरहदों को सुरक्षित रखने का काम करता है या अन्य शब्दों में कहें तो हमारे देश की सरहदों की निगरानी रखने का काम BSF ही करता है। हमारे भारत की मिलिट्री फोर्स की तरह ही यह एक फोर्स है।

BSF का फुल फॉर्म क्या है? | What Is The Full Form Of BSF In Hindi :-

चलिए जानते हैं कि BSF का फुल फॉर्म (BSF Full Form in Hindi) क्या है? BSF का फुल फॉर्म होता है बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स जिसे हिंदी में सीमा सुरक्षा बल कहा जाता है। सीमा सुरक्षा बल या बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स एक अर्ध सैनिक बल है जिसका मुख्य काम भारत में शांति और सुरक्षा कायम करना है।

सीमा सुरक्षा बल का जो सबसे महत्वपूर्ण काम है वह यह है कि भारत की सरहदों पर निगरानी रखना और इस बात का ध्यान रखना कि कोई भी अप्रवासी या आतंकवादी भारत में प्रवेश ना कर पाए। तो इस तरीके से हमने अब जान लिया है कि BSF का फुल फॉर्म होता है बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स जिसे हिंदी में सीमा सुरक्षा बल कहा जाता है।

BSF का इतिहास | History Of BSF In Hindi :-

भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने बीस अप्रैल उन्नीस सौ पैसठ को अपने मंत्रिमंडल की एक आपातकालीन बैठक बुलाई थी जिसमें भारत की सीमाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर भारतीय पुलिस की भागीदारी के बारे में चर्चा होनी थी। इस मीटिंग की चर्चा को आगे बढ़ाते हुए सत्रह मई को भारत के माननीय सेना अध्यक्ष, केंद्रीय रक्षा सचिव और केंद्रीय गृहमंत्री की एक और बैठक हुई जिसमें ऐसा बल बनाने की मंजूषा की गई जिसके अंदर भारत की सीमा पर गश्त दे रहे सभी तरह के पुलिस पोस्ट को एक इकाई बनाया जाना प्रस्तावित था और इस फोर्स को भारत सरकार के नियंत्रण में रखा जाना प्रस्तावित हुआ। यही BSF के निर्माण का पहला चरण था।

इसके बाद भारत ने एक सीमा सुरक्षा बल अधिनियम उन्नीस सौ अड़सठ में पारित किया जिसमें एक सीमा सुरक्षा बल को बनाने और BSF से जुड़े सभी तरह के नियम भी शामिल किए गए थे। इस अधिनियम के तहत BSF में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों को सीमा सुरक्षा से जुड़ा हुआ प्रशिक्षण देने, उचित कमांड सिस्टम तैयार करने और BSF की भारत की सुरक्षा में भूमिका को लेकर भी कई सारी चीजें शामिल थी।
भारत के राज्यों से ली हुई पच्चीस सीमा बटालियनों, पांच रिजर्व्ड बटालियनों को मिलाकर एक BSF का जन्म हुआ। शुरुआत में BSF को सीआरपीएफ (CRPF) के अधिनियम के नियमों के हिसाब से ही अपडेट किया गया था।

BSF कैसे जॉइन करें? | How To Join BSF In Hindi

अब हमने यह जान लिया है कि सीमा सुरक्षा बल का काम भारत की सरहदों की रक्षा करना होता है। बहुत सारे युवा BSF ज्वाइन करने का सपना देखते हैं तो चलिए बात करते हैं कि भारत में BSF में भर्ती होने के लिए आपके पास कौन-कौन सी योग्यताएं होनी चाहिए।

◆ शैक्षणिक योग्यता :- भारतीय सीमा सुरक्षा बल में भर्ती होने के लिए कई सारी वैकेंसीज़ निकलती हैं जिनमें खानसामा से लगाकर कॉन्स्टेबल तक की पोस्ट होती है। एक कॉन्स्टेबल बनने के लिए आपको भारत के केंद्र सरकार या राज्य सरकार के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में पास होना जरूरी है। इसके लिए न्यूनतम अंक कितने होने चाहिए इसके लिए कोई खास नियम नहीं बनाया गया है।

अन्य बड़ी पोस्ट जैसे हेड कांस्टेबल, असिस्टेंट कमांडेंट, सब इंस्पेक्टर आदि के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है। BSF में बड़ी पोस्ट पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए हर साल स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) या एसएससी और सीआरपीएफ यानी सेंट्रल पुलिस आर्म्ड फोर्स (CRPF) की तरफ से परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाता है। आप इन परीक्षा में बैठकर अच्छे नंबर हासिल करके BSF में अच्छी पोस्ट हासिल कर सकते हैं।

◆ आयु सीमा :- BSF जॉइन करने के लिए आपका कम से कम अट्ठारह साल का होना जरूरी है। आप अट्ठारह से तेईस साल के बीच में BSF ज्वाइन कर सकते हैं। एससी,एसटी, ओबीसी और एक्स सर्विसमैन के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान दिया गया है।

◆ शारीरिक ऊँचाई :- BSF जॉइन करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों के लिए कम से कम एक सौ सत्तर सेंटीमीटर की ऊंचाई होना जरूरी है। वहीं दूसरी तरफ, महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई एक सौ सत्तावन सेंटीमीटर रखी गई है।
भारत के ऐसे राज्य या इलाके जहां के लोगों की ऊंचाई कुदरती तरीके से छोटी ही होती है उदाहरण के लिए नागालैंड, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कश्मीर, लेह या लद्दाख जैसे इलाकों के कैंडिडेट्स के लिए अलग से न्यूनतम ऊंचाई के मानक तय किए गए हैं।

BSF के कार्य | Functions Of BSF In Hindi :-

बीएसएफ के द्वारा किए जाने वाले कामों को हम मुख्य रूप से दो तरह के कामों में बांट सकते हैं :-
पहला, युद्ध काल के दौरान और
दूसरा, शांति काल के दौरान।
इनके बारे में विस्तार से जानते हैं :-

युद्ध काल के दौरान BSF के कार्य | Functions Of BSF During War Time In Hindi :-

युद्ध काल के समय BSF के द्वारा किए जाने वाले कार्य इस प्रकार हैं:-

  • भारत की सरहदों पर होने वाली किसी भी तरह की असामाजिक घटना की जानकारी हासिल करना।
  • दुश्मन सेना द्वारा किए जाने वाले किसी भी तरह के हमले की जवाबी कार्यवाही करना।
  • दुश्मन सेना के द्वारा की जाने वाली घुसपैठ को भारत की सरहदों पर रोकना।
  • दुश्मन सेना के उन इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखना जो भारत के सीमा क्षेत्रों में आते हैं।
  • युद्ध काल के दौरान भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों की जान और माल की हानि को बचाना और उनकी सुरक्षा, सीमा सुरक्षा बल का सबसे प्रमुख कर्तव्य है।

शांति काल के दौरान BSF के कार्य | Functions Of BSF During Peace Time In Hindi :-

शांति काल के समय BSF के द्वारा किए जाने वाले काम इस प्रकार हैं :-

  • भारत की सीमाओं पर हो रही किसी भी तरह की तस्करी को रोकना और उसकी जानकारी आगे पहुंचाना।
  • अवैध तरीके से भारत की सीमा के अंदर पहुंचने वाले घुसपैठियों को रोकना और उनके खिलाफ उचित कार्यवाही करना।
  • भारत की सरहदों से जुड़ी सभी तरह की खुफिया जानकारियों को हासिल करना।
  • भारत की सरहदों के आसपास रहने वाले लोगों के बीच में शांति और सुरक्षा कायम करना।

BSF में सैलरी कितनी होती है? | Salary In BSF In Hindi

बात करते हैं कि BSF में काम करने वाले जवानों की सैलरी कितनी होती है।
BSF में भर्ती होने वाले जवानों को इक्कीस हज़ार सात सौ रुपये का मूल वेतन दिया जाता है जिसमें घर का किराया, महंगाई भत्ता, यात्रा प्रवास मिलाकर लगभग पच्चीस से छब्बीस हज़ार के बीच में हो जाती है।

दोस्तों, जैसा की अब आप BSF का फुल फॉर्म (BSF Full Form in Hindi) के बारे में पता चल गया है, आइये अब हम जानते है।

  • BMC की फुल फॉर्म क्या है? (BMC Full Form in Hindi)
  • NDA की फुल फॉर्म क्या है? (NDA Full Form in Hindi)

Filed Under: Full Form Tagged With: FULL FORM

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Latest Posts

भूकंप किसे कहते है? (What is an Earthquake in Hindi?)

हिंदी दिवस पर निबंध (Hindi Diwas Essay in Hindi)

परोपकार पर निबंध (Essay on Paropkar in Hindi)

मेरी प्रिय पुस्तक पर निबंध (Meri Priya Pustak Essay in Hindi)

वृक्षारोपण पर निबंध (Vriksharopan Essay in Hindi)

दिवाली पर निबंध (Diwali Essay in Hindi)

Essay On Peacock In Hindi – मोर पर निबंध

ताजमहल पर निबंध (Tajmahl Essay in Hindi)

होली पर निबंध (Holi Essay in Hindi)

ऑनलाइन शिक्षा का महत्व पर निबंध (Online Shiksha ka Mahatva in Hindi)

ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध (Global Warming Essay in Hindi)

राजस्थान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? (When and Why is Rajasthan Diwas Celebrated in Hindi)?

मेरे प्रिय नेता नरेंद्र मोदी पर निबंध (Essay on Narendra Modi in Hindi)

डायरी लेखन क्या है? डायरी कैसे लिखे? (Diary Lekhan in Hindi)

अनुच्छेद लेखन क्या है? अनुच्छेद लेखन कैसे लिखे? (Anuched Lekhan in Hindi)

Categories

  • Culture
  • Forts
  • Full Form
  • Geography
  • Hindi Grammar
  • Indian History
  • Polity
  • Rajasthan History
  • Rajasthan State
  • Review
  • Science
  • Spiritual
  • Technology
  • TUTORIAL
  • Uncategorized
  • Vadya Yantra

Footer

Pages

ABOUT US

CONTACT US

PRIVICY POLICIY

DISCLAIMER 

TERM & CONDITIONS

Copyright © 2022 · Magazine Pro on Genesis Framework · WordPress · Log in