Skip to content

NS MANTRA

Learn Something New

Menu
  • HOME
  • Full Form
  • Spiritual
  • Hindi Grammar
  • Indian History
  • Rajasthan History
  • Technology
Menu

BMC Full From in Hindi | बीएमसी का फुल फॉर्म क्या है?

Posted on January 17, 2022

आज हम आपको बीएमसी क्या है? बीएमसी का फुल फॉर्म क्या है? BMC Full From in Hindi | बीएमसी का इतिहास क्या है? और बीएमसी के कार्य क्या है? इन सारे प्रश्नो के उत्तर देंगे तो सबसे पहले बीएमसी क्या है? उसके बारे में बाते करते है।

What is BMC in Hindi | बीएमसी क्या है?

भारत के पश्चिमी राज्यों में से एक महाराष्ट्र राज्य की राजधानी मुम्बई जिसका पुराना नाम बम्बई था, मायानगरी कहलाती है। महाराष्ट्र के मुंबई शहर में ही भारत की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री जिसे हम सब बॉलीवुड के नाम से जानते हैं, इसी मुम्बई शहर में है। भारत के लगभग सारे प्रमुख सेलेब्रिटीज़ और अमीर लोग इसी शहर में रहते है। मुम्बई शहर के लिए कहा जाता है कि यहां लोग आने सपने पूरे करने आते हैं।

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति माननीय मुकेशजी अंबानी का बहुचर्चित घर ‘एंटीलिया’ भी इसी शहर में है। लोग अक्सर आपको यह सारी बातें करते हुए मिल जाएंगे लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस मायानगरी मुंबई को चलाने वाली सरकार कैसे काम करती है। तो आज हम इस पोस्ट में मुंबई शहर की सरकार के बारे में बात करेंगे।

BMC Full From in Hindi | बीएमसी का फुल फॉर्म क्या है?

बीएमसी का फुल फॉर्म क्या है? बीएमसी (BMC) यानी बृहन्मुंबई महानगर पालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation)। बृहन्मुंबई महानगर पालिका महाराष्ट्र राज्य की राजधानी मुंबई की शासकीय इकाई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका मुंबई शहर और इसके आसपास के इलाकों के शासन और इसके संचालन के लिए काम करने वाली सरकारी निकाय है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के लिए यह कहा जाता है कि इस का वार्षिक बजट भारत के कुछ छोटे राज्यों के वार्षिक बजट से भी कई गुना ज्यादा है इस हिसाब से देखा जाए तो महाराष्ट्र राज्य की राजधानी मुंबई की यह शासकीय इकाई जिसे हम बीएमसी या बृहन्मुंबई महानगर पालिका या बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के नाम से जानते हैं। एक अनुमान के अनुसार बृहन्मुंबई महानगर पालिका अपनी आय और राजस्व के हिसाब से भारत की सभी महानगर पालिका में से सबसे अमीर महानगर पालिका मानी जाती है। इस तरह जाहिर है कि भारत की सभी महानगर पालिका में से सबसे अमीर महानगर पालिका होने के साथ ही इसे सबसे बड़ी महानगर पालिका भी कहा जा सकता है।

What is BMC History in Hindi | बीएमसी का इतिहास क्या है?

बृहन्मुंबई महानगर पालिका की स्थापना आज से 134 वर्ष पहले सन1888 में हुई थी। इसकी स्थापना बॉम्बे नगर निगम अधिनियम के तहत सन 1888 में हुई थी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के कर्तव्यों के पालना के लिए एक संशोधन पारित किया गया था जिसे समय के साथ बहुत बार संशोधन किया गया था। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के पहले म्युनिसिपल कमिश्नर आथर क्रॉफर्ड थे उनका कार्यकाल की अवधि पांच साल थी।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका पर पहले ही साल करीब एक करोड़ के कर्ज हो गया था और 1900 तक ये कर्ज करीब चार करोड़ रूपये हो गया था। और जिस तरह से BMC पर कर्ज चढ़ रहा था तो सर फिरोजशाह के नेतृत्व में स्थानीय नागरिको ने एक अधिनियम का मसौदा तैयार किया और सर फ़िरोज़शाह के नेतृत्व में तैयार हुए मसौदे को पारित कर दिया गया।

फ़िरोज़शाह के द्वारा बनाये गए अधिनियम के अनुसार एक नगर निगम और एक नगर परिषद का सुझाव दिया गया था। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के बीएमसी के आधे सदस्य और परिषद के तीन चौथाई सदस्य जनता द्वारा चुने जाने थे। बाकी सदस्य सरकार के द्वारा नियुक्त होने वाले थे।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा तानसा झील का निर्माण किया गया था और बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा विहार झील के आस पास खाली पड़ी भूमि को साफ़ करके उसे अधिग्रहण करने में अपनी अहम भूमिका निभाई।

सन 1933 में सिटी इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का BMC में विलय कर दिया गया।

What is BMC Work in Hindi | बीएमसी के कार्य क्या है?

अब तक आपने जान लिया है कि बीएमसी क्या है? बीएमसी का फुल फॉर्म क्या है? बीएमसी का इतिहास क्या है? तो अब बात करते है बीएमसी के कार्य के बारे में जो कि निम्नलिखित है –

  • बृहन्मुंबई महानगर पालिका सड़को और फलाईओवर के निर्माण और उनके रखरखाव का कार्य करती है।
  • बृहन्मुंबई महानगर पालिका बच्चो के जन्म प्रमाण पत्र के बनवाती है और जिन लोगो की मृत्यु हो गई है उनके मृत्यु प्रणाम पत्र बनवाती है।
  • अगर कोई महामारी फ़ैल जाती है तो उस महामारी के रोकथाम का कार्य बीएमसी करती है।
  • सार्वजनिक स्थानों का रखरखाव करना और सड़को और नालियों को साफ़ करने का कार्य बृहन्मुंबई महानगर पालिका करती है।
  • बीएमसी अपने क्षेत्र में बच्चो को टिका लगवाने का कार्य करती है।

What is Responsibility of BMC in Hindi | बीएमसी की जिम्मेदारियां क्या है?

अब तक आपने जान लिया है कि बीएमसी क्या है? बीएमसी का फुल फॉर्म क्या है? बीएमसी का इतिहास क्या है? तो अब बात करते है बीएमसी की जिम्मेदारियां के बारे में जो कि निम्नलिखित है –

  • बृहन्मुंबई महानगर पालिका मुंबई में बनी हुई सड़कों और फ्लाईओवर के निर्माण और रखरखाव के लिए जिम्मेदार है।
  • बृहन्मुंबई महानगर पालिका पानी की आपूर्ति का प्रबंध करता है और पानी की नालियों के रखरखाव का भी ध्यान रखता है।
  • अगर कोई महामारी फैलती है तो उसकी रोकथाम की जिम्मेदारी भी बीएमसी की होती है।
  • बृहन्मुंबई महानगर पालिका जन्म और मृत्यु के पंजीकरण की भी जिम्मेदारी होती है।
  • बीएमसी के पास शमशान घाटों और कब्रिस्थानो पर भी अधिकार होता है और कोई भी सरकारी जमींन पर कोई भी अतिक्रमण ना करे इस चीज की भी ध्यान रखती है।
  • बीएमसी सार्वजिनक स्थानों का रखरखाव करने और समुद्रो तटों और लाइटहाउस के रखरखाव की भी जरुरत होती है।

दोस्तों, जैसा की अब आप बीएमसी का फुल फॉर्म (BMC Full From in Hindi) के बारे में पता चल गया है, आइये अब हम जानते है।

  • DSP  की फुल फॉर्म क्या है? (DSP Full Form in Hindi)
  • UPSC की फुल फॉर्म क्या है? (UPSC Full Form in Hindi)
  • CMS ED की फुल फॉर्म क्या है? (CMS ED Full Form in Hindi)

अगर आपको हमारी ये पोस्ट बीएमसी का फुल फॉर्म क्या है? (BMC Full From in Hindi) लगी है तो ऐसे ही बीएमसी का फुल फॉर्म क्या है? (BMC Full From in Hindi) जैसे और पोस्ट के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहिये।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Meaning Of Green Snake in Dream (Dreaming About Green Snake) Dreaming of a Green Snake
  • Meaning Of Snake Biting in Dream (Dreaming About Snake Biting) Dreaming of a Snake Biting
  • Meaning Of Lion in Dream (Dreaming About Lion) Dreaming of a Lion
  • Meaning Of Black Snake in Dream (Dreaming About Black Snake) Dreaming of a Black Snake
  • Meaning Of Dreaming of Banana (Dream About Banana) – Banana Dream
  • Meaning Of Dreaming of Yellow Snake (Seeing Yellow Snake in Dream) Dream About Yellow Snake
  • Meaning Of Dreaming of Police (Seeing Police in Dream) Dream About Police
  • Meaning Of Dreaming of Bees (Seeing bee in dream) Dream About Bee

Categories

  • Culture
  • Forts
  • Full Form
  • Geography
  • Hindi Grammar
  • Indian History
  • Polity
  • Rajasthan History
  • Rajasthan State
  • Review
  • Science
  • Spiritual
  • Technology
  • TUTORIAL
  • Vadya Yantra

Pages

ABOUT US

CONTACT US

PRIVICY POLICIY

DISCLAIMER 

TERM & CONDITIONS

©2023 NS MANTRA | Design: Newspaperly WordPress Theme